लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस : गुजरात में धार्मिक जुलूस में 150 लोगों ने लिया हिस्सा, तीन के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: July 31, 2021 13:40 IST

Open in App

सुरेंद्रनगर (गुजरात), 31 जुलाई गुजरात के सुरेंद्रनगर जिले में कोरोना वायरस संबंधी निर्देशों का उल्लंघन करते हुए एक धार्मिक जुलूस में लगभग 150 लोगों ने भाग लिया, जिसके बाद पुलिस ने कार्यक्रम के दो आयोजकों और एक डिस्क जॉकी (डीजे) ऑपरेटर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि जुलूस शुक्रवार को जिले के पाटदी कस्बे में निकाला गया था । पाटदी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया, ‘‘कस्बे में एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें करीब 150 श्रद्धालु एकत्रित हुए थे। बाद में उन्होंने एक जुलूस में भी भाग लिया और इस दौरान उन्होंने डीजे द्वारा बजाए गए संगीत पर नृत्य भी किया। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने सामाजिक दूरी के नियम का पालन भी नहीं किया और सरकार के कोविड-19 दिशानिर्देशों के तहत केवल कुछ लोगों को ही मास्क पहने देखा गया।’’

उन्होंने बताया कि सुरेंद्रनगर के जिला मजिस्ट्रेट पहले ही सीआरपीसी की धारा 144 के साथ राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन अधिनियम और गुजरात पुलिस अधिनियम के प्रावधानों के तहत एक अधिसूचना जारी कर चुके हैं, जिसमें एक स्थान पर चार से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर रोक है। लेकिन इन लोगों ने इतना बड़ा धार्मिक आयोजन कर इसका उल्लंघन किया है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने कार्यक्रम के आयोजकों के साथ डीजे ऑपरेटर समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 269 (लापरवाही के कारण जीवन के लिए खतरनाक किसी भी बीमारी के संक्रमण के फैलने की आशंका) और 188 (लोक सेवक द्वारा विधिवत आदेश की अवज्ञा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है और शुक्रवार शाम को मामले में महामारी रोग अधिनियम और आपदा प्रबंधन अधिनियम की धाराएं भी जोड़ी हैं।’’

उनके मुताबिक पुलिस ने डीजे के म्यूजिक सिस्टम को जब्त कर लिया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया