लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Cases: केरल में 13 नए मामले, सीएम विजयन बोले-कासरगोड सबसे अधिक प्रभावित जिला, कुल केस 327

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 6, 2020 20:59 IST

सीएम ने कहा कि हमने पड़ोसी राज्यों के ऐसे लोगों के लिए अपनी सीमाएँ खोल दी हैं, जिन्हें केरल में चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता है। कर्नाटक के बैराकुप्पे से 29 लोगों ने वायनाड में और तमिलनाडु से 44 लोगों ने चिकित्सा सुविधाओं का इस्तेमाल किया है।

Open in App
ठळक मुद्देनए मामलों में दो लोग ऐसे हैं जो पिछले दिनों दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कासरगोड राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां नौ नए मामले सामने आए।

तिरुवनंतपुरमः केरल में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 13 और मामले सामने आने के साथ ही राज्य में इससे पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़कर 327 हो गई। प्रदेश के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ने यह जानकारी दी।

कासरगोड में 9, मलप्पुरम में 2, पथानामथिट्टा में 1 और कोल्लम में 1 नया मामला शामिल है। राज्य में कुल पॉजिटिव मामले अब 327 हो गए हैं। सीएम ने कहा कि हमने पड़ोसी राज्यों के ऐसे लोगों के लिए अपनी सीमाएँ खोल दी हैं, जिन्हें केरल में चिकित्सा सुविधाओं की आवश्यकता है। कर्नाटक के बैराकुप्पे से 29 लोगों ने वायनाड में और तमिलनाडु से 44 लोगों ने चिकित्सा सुविधाओं का इस्तेमाल किया है।

इन नए मामलों में दो लोग ऐसे हैं जो पिछले दिनों दिल्ली में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कासरगोड राज्य में सबसे अधिक प्रभावित जिला है जहां नौ नए मामले सामने आए। इसके अलावा मलप्पुरम में दो मामले सामने आए।  

कोरोना वायरस के संबंध में एक समीक्षा बैठक में भाग लेने के बाद विजयन यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। केरल में अब तक कुल 327 मामले सामने आए हैं जिनमें 59 लोग ठीक हो चुके हैं। इस बीमारी के कारण दो लोगों की मौत भी हुयी है। उन्होंने बताया कि कम से कम 1.52 लाख निगरानी में हैं जबकि 795 लोग विभिन्न अस्पतालों में हैं।

भाषा अविनाश उमा उमा

टॅग्स :कोरोना वायरसकेरलकोरोना वायरस लॉकडाउनपिनाराई विजयनकर्नाटकतमिलनाडु
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल