लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस: 11 और लोगों की मौत, संक्रमण के 815 नए मामले आए सामने

By भाषा | Updated: January 7, 2021 22:13 IST

Open in App

लखनऊ, सात जनवरी उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 11 और लोगों की मौत हो गई तथा 815 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान 11 और संक्रमित लोगों की मौत के साथ राज्य में अब तक इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 8,452 हो गई है।

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में 815 और लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। प्रदेश में इस वक्त उपचाराधीन मामले की कुल संख्या 11,787 है।

स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन के अनुसार, पिछले 24 घंटो में तीन लोगों की मौत लखनऊ में, दो लोगों की मौत प्रयागराज में और कानपुर नगर, वाराणसी, बरेली, अयोध्या, बिजनौर, और बांदा में एक एक रोगी की मौत हुई है।

प्रदेश में संक्रमण के सर्वाधिक 147 नये मामले राजधानी लखनऊ में पाये गए।

प्रसाद ने बताया कि बुधवार को प्रदेश में 1,47,401 नमूनों की जांच की गई। राज्य में अब तक दो करोड़ 48 लाख से ज्यादा नमूनों की जांच की जा चुकी है।

उन्होंने बताया कि आगामी 11 जनवरी को प्रदेश के सभी 75 जिलों में एक और विस्तृत टीकाकरण पूर्वाभ्यास किया जाएगा। सभी जिलों में प्रथम चरण के टीकाकरण में जितने भी केंद्रों पर टीकाकरण होना है और जितने भी सत्र होने हैं, उन सभी का पूर्वाभ्यास किया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव ने बताया कि लगभग 1,500 स्थानों पर करीब 3,000 सत्रों के लिए टीमें जमा होंगी। इस बात को सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी लोग-अपनी अपनी जिम्मेदारी समझ चुके हैं और जब टीकाकरण का काम शुरू होगा तो कैसे सब कुछ किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि आगामी 10 तारीख को पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री आरोग्य मेले शुरू होंगे। सभी ग्रामीण तथा शहरी क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले लगाए जाएंगे। इनमें कोविड-19 संबंधी सभी प्रोटोकॉल का पालन किया जाएगा

प्रसाद ने बताया कि आगामी 17 जनवरी को पल्स पोलियो अभियान शुरू होगा जिसमें पांच साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग