लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरसः अहमदाबाद में विशेष अभियान में 100 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए

By भाषा | Updated: December 5, 2020 18:53 IST

Open in App

अहमदाबाद, पांच दिसंबर गुजरात के अहमदाबाद में चलाए गए एक विशेष अभियान में बीते चार दिनों में करीब 100 पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (प्रशासन) अजय चौधरी ने पीटीआई-भाषा को बताया कि संक्रमित पाए गए दो कांस्टेबलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य घर में पृथक-वास में हैं।

चौधरी ने बताया, ‘‘हमने मंगलवार (एक दिसंबर) से एक अभियान शुरू किया और अहमदाबाद के सभी 14,000 पुलिस कर्मियों की जांच की। रोजाना करीब एक हजार कर्मियों की जांच की जा रही है। अबतक करीब 100 कर्मी संक्रमित पाए गए हैं।"

उन्होंने बताया कि यह शहर में पुलिस कर्मियों की जांच करने के लिये चलाया गया दूसरा अभियान है।

चौधरी ने बताया कि लगभग दो महीने पहले चलाए गए अभियान में 200 पुलिस कर्मी संक्रामक रोग से ग्रस्त पाए गए थे।

उन्होंने बताया, "शहर में 32 पुलिस लाइन हैं, जबकि 50 थाने हैं। उन्हें सहायक पुलिस आयुक्त, पुलिस उपायुक्तों और अपराध शाखा के दफ्तर आदि के साथ संक्रमण मुक्त किया जा रहा है।"

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अहमदाबाद जिले में चार दिसंबर तक कोविड-19 के 51,392 मामले सामने आए हैं, जबकि 2100 लोगों की मौत हो चुकी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा