लाइव न्यूज़ :

जयपुर के सरकारी अस्पताल से कोरोना टीके की 32 वायल चोरी

By भाषा | Updated: April 14, 2021 21:17 IST

Open in App

जयपुर, 14 अप्रैल राजस्थान में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच जयपुर के सरकारी कांवटिया अस्पताल से कोरोना टीके की 32 वायल कथित रूप से चोरी होने का मामला सामने आया है।

भारत बायोटेक की कोवैक्सिन स्त्री नगर के सरकारी कांवटियां अस्पताल में गायब हो गई।

इस संबंध में अस्पताल प्रशासन ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को मंगलवार को सूचित किया जिसके बाद इस बारे में बुधवार को शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में मामला दर्ज किया गया।

जयपुर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा नरोत्तम शर्मा ने बताया, ‘‘मुझे कल रात को टीके की खुराक चोरी होने के बारे में सूचित किया गया था। यह आश्चर्यजनक था। इस संबंध में एक मामला दर्ज कराया गया है।’’

उन्होंने बताया कि कोरोना टीके के वायल सोमवार रात को कथित रूप ये चोरी हो गये थे। अस्पताल के अधीक्षक डा एल हर्षवर्धन ने इस संबंध में बुधवार को मुकदमा दर्ज कराया है।

शर्मा ने बताया कि इस मामले में जांच के आदेश दे दिये गये हैं।

थानाधिकारी दिलीप सिंह ने बताया कि कांवटिया अस्पताल के अधीक्षक डा हर्षवर्धन की ओर से अस्पताल के कोल्ड स्टोरेज डिपो से कोरोना की 32 वायल चोरी का मामला दर्ज कराया गया है। एक वायल में 10 खुराक होती है और 32 वायल में कुल 320 खुराक थी।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 380 के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

वहीं भाजपा ने इस मामले को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनियां ने ट्वीट कर कहा कि राजस्थान में वैक्सीन चोरी होना राज्य सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल खोलता है और यह सरकार की बड़ी लापरवाही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह