लाइव न्यूज़ :

उप्र में सभी को उपलब्‍ध कराया जाएगा कोरोना टीका : योगी

By भाषा | Updated: January 22, 2021 16:17 IST

Open in App

लखनऊ, 22 जनवरी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को दोहराया कि भारत सरकार की निर्धारित प्राथमिकता के क्रम उत्‍तर प्रदेश राज्‍य में सभी के लिए कोरोना टीका उपलब्‍ध कराया जाएगा।

शुक्रवार को मुख्‍यमंत्री ने डाक्‍टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में कोरोना टीकाकरण का निरीक्षण किया।

सरकारी बयान के अनुसार मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने लोहिया संस्‍थान के दौरे में टीकाकरण के लिए की गई व्‍यवस्‍था का अवलोकन किया तथा टीकाकरण कार्य की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। संस्‍थान के चिकित्‍सकों के मुताबिक मुख्‍यमंत्री के दौरे के समय तक 63 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका था।

इस दौरान मुख्‍यमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस पर अंतिम प्रहार करने के लिए टीकाकरण प्रारम्भ हो गया है। उन्होंने प्रदेश में कोरोना टीकाकरण को केंद्र सरकार के दिशा निर्देशों तथा क्रम के अनुरूप संचालित करने के निर्देश दिये।

इस अवसर पर चिकित्सा शिक्षा मंत्री सुरेश खन्ना, स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारत अधिक खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो