लाइव न्यूज़ :

मध्यप्रदेश में कोरोना टीका की खेप भोपाल पहुंची

By भाषा | Updated: January 13, 2021 15:35 IST

Open in App

भोपाल, 13 जनवरी मध्यप्रदेश में कोविड-19 टीकाकरण अभियान के लिये टीकों की पहली खेप बुधवार को भोपाल के राजा भोज विमान तल पर पहुंची। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी ।

मध्यप्रदेश जनसंपर्क विभाग के एक अधिकारी ने बताया ‘‘मध्यप्रदेश के लिए 94 हजार कोविड-19 टीकों की पहली खेप बुधवार सुबह करीब 11 बजे मुंबई से निर्धारित उड़ान के माध्यम से यहां लाया गया ।’’

अधिकारी ने बताया कि इसके बाद इन टीकों को राजकीय टीका केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

अधिकारी ने कहा कि इन टीकों को अधिकारियों की निगरानी में भोपाल से संभाग के आठ जिलों में भेजा जाएगा।

अधिकारियों के मुताबिक 16 जनवरी से शुरू हो रहे टीकाकरण के पहले चरण में मध्यप्रदेश में करीब पांच लाख लोगों को टीके लगाए जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस

भारत9100000 मतदाताओं के नाम मतदाता सूचियों से हटाए?, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- सत्ता के लिए बीजेपी पागल हुई?, चुनाव हम ही जीतेंगे

भारतकौन बनेगा बिहार में मुख्यमंत्री?, सम्राट चौधरी के समर्थन में लगे पोस्टर को भाजपा के लोगों ने फाड़ा?, वीडियो

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतसम्राट चौधरी हो सकते हैं बिहार के अगले मुख्यमंत्री, नीतीश कुमार अगले हफ़्ते देंगे इस्तीफ़ा