लाइव न्यूज़ :

राजस्थान विधानसभा में विधायकों का कोरोना टीकाकरण

By भाषा | Updated: March 8, 2021 21:31 IST

Open in App

जयपुर, आठ मार्च राजस्थान विधानसभा में सोमवार को विधायकों और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को कोविड-19 टीकाकरण अभियान के तहत टीके की पहली डोज लगायी गई। इसके तहत 38 विधायकों सहित कुल 77 लोगों को टीका लगाया गया। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार टीकाकरण अभी जारी रहेगा।

उल्लेखनीय है कि देश में पहली बार किसी विधानसभा में कोविड-19 टीकाकरण की पहल की गई है। टीके का दूसरा डोज 28 दिन बाद लगाया जाएगा। टीकाकरण के बाद सभी को मौके पर ही इसका प्रमाणपत्र दिया गया।

उच्च शिक्षा राज्य मंत्री भंवर सिंह भाटी ने कहा कि देश और राज्य कोरोना से मुक्त होने के रास्ते पर था लेकिन संक्रमितों की संख्या फिर से बढ़ने लगी है। इसलिए प्रदेशवासियों से आग्रह करूंगा कि वे टीका लगवाएं, इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।

चिकित्सा व स्वास्थ्य राज्य मंत्री डॉ. सुभाष गर्ग ने टीकाकरण स्थल पर व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए कहा कि मंत्री, विधायकों और जनप्रतिनिधियों के आगे आकर टीका लगवाने से आम लोग भी बिना डरे टीका लगवाएंगे।

अभियान के तहत सबसे पहले उपनेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने टीका लगवाया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व विधायक दीपेंद्र सिंह शेखावत, विधाायक बाबूलाल नागर, अमीन खां, राजकुमार शर्मा, नारायण सिंह देवल, बलवान पूनियां, ज्ञान सिंह, जे. पी. चंदेलिया, सुभाष पूनियां, राजेंद्र सिंह गुढ़ा, जगसीराम कोली, खिलाड़ी लाल बैरवा, राम प्रताप व अभिनेष महर्षि सहित अन्य विधायक और फ्रंटलाइन वर्कर्स ने टीका लगवाया।

पहले दिन सहित 38 विधायकों और 39 फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं सहित कुल 77 लोगों को पहली खुराक लगाई गयी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल