लाइव न्यूज़ :

प्रदेश में कोरोना टीकाकरण भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप होगा : मुख्यमंत्री

By भाषा | Updated: January 4, 2021 17:02 IST

Open in App

लखनऊ, चार जनवरी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि प्रदेश में कोरोना टीकाकरण का कार्य भारत सरकार के दिशा निर्देशों के अनुरूप संचालित किया जाएगा।

सरकारी बयान के मुताबिक मुख्यमंत्री सोमवार को एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि कल पांच जनवरी को पूरे प्रदेश में कोरोना टाकाकरण का पूर्वाभ्यास किया जाएगा। उन्होंने पूरी प्रतिबद्धता से पूर्वाभ्यास का निर्देश देते हुए कहा कि इससे टीकाकरण को सुगमतापूर्वक संचालित करने में सुविधा होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जनपद स्तर इस सम्बन्ध में किए जा रहे कार्यों की नियमित समीक्षा की जाए। उन्होंने टीके के सुरक्षित स्टोरेज, प्रभावी कोल्ड चेन व्यवस्था तथा सुगम परिवहन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश में प्रतिदिन 1.5 लाख नमूनों की जांच हो। उन्होंने कोविड-19 के उपचार एवं बचाव की प्रभावी व्यवस्था को बनाये रखने के निर्देश दिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे