राजस्थान में 45 से 59 वर्ष के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण एक अप्रैल से

By भाषा | Updated: March 31, 2021 18:00 IST2021-03-31T18:00:47+5:302021-03-31T18:00:47+5:30

Corona vaccination for people aged 45 to 59 in Rajasthan from April 1 | राजस्थान में 45 से 59 वर्ष के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण एक अप्रैल से

राजस्थान में 45 से 59 वर्ष के लोगों के लिए कोरोना टीकाकरण एक अप्रैल से

जयपुर, 31 मार्च राजस्थान में 45 से 59 वर्ष तक के सभी लोगों को कोरोना वायरस प्रतिरक्षण के लिए टीका लगाने का काम बृहस्पतिवार, एक अप्रैल से शुरू होगा। इसके तहत दो करोड़ से अधिक लोगों को टीका लगाया जाएगा।

चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने बताया कि एक अप्रैल से शुरू होने वाले इस चरण में 45 से 59 वर्ष तक के 2.09 करोड़ व्यक्तियों का कोरोना वायरस प्रतिरक्षण टीकाकरण किये जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने बताया कि 30 मार्च 2021 तक गंभीर बीमारियों से पीड़ित 45 से अधिक आयु वर्ग के 39 लाख 67 हजार व्यक्तियों (18.9 प्रतिशत) को टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। शेष व्यक्तियों का टीकाकरण शीघ्र पूर्ण किया जायेगा।

डॉ. शर्मा ने बताया कि टीकाकरण के तृतीय चरण के लिए राज्य में 60 वर्ष और इससे अधिक उम्र के लाभार्थी तथा 45 से 59 वर्ष तक के गंभीर बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों का टीकाकरण एक मार्च 2021 से शुरू किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Corona vaccination for people aged 45 to 59 in Rajasthan from April 1

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे