लाइव न्यूज़ :

Corona Updates: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 66732 मामले आए सामने, 816 संक्रमितों की गई जान

By रामदीप मिश्रा | Updated: October 12, 2020 09:36 IST

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही भारत, कोविड-19 के मरीजों के अधिकतम संख्या में संक्रमण मुक्त होने के साथ विश्व में अग्रणी स्थान बनाए हुए है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 66,732 नए मामले सामने आए। पिछले 24 घंटों में 816 मरीजों की मौत हुई है।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। इस घातक वायरस की वजह से पूरी दुनिया प्रभावित है। इस बीच भारत में कोरोना के मरीज 71 लाख से पार हो गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 66,732 नए मामले सामने आए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 816 मरीजों की मौत हुई है। अबतक  71,20,539 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 8,61,853 सक्रिय मामले हैं और 61,49,536 लाख ठीक हो गए हैं, जिन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 1,09,150 मरीजों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि भारत में कोविड-19 से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है। साथ ही भारत, कोविड-19 के मरीजों के अधिकतम संख्या में संक्रमण मुक्त होने के साथ विश्व में अग्रणी स्थान बनाए हुए है। मंत्रालय ने कहा कि जिन शीर्ष पांच राज्यों में कोविड-19 के अधिकतम मरीज हैं (कुल उपचाराधीन मरीजों के 61 प्रतिशत), वहां आधे से अधिक मरीज (54.3 प्रतशित) स्वस्थ हुए हैं। 

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 12 अक्टूबर तक कुल 8,78,72,093 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 9,94,851 नमूनों की जांच रविवार को की गई। भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जांच की जा रही है। देश में प्रयोगशालाओं के बेहतर नेटवर्क और इस तरह की अन्य सुविधाओं से इसमें पर्याप्त सहायता मिली है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया