लाइव न्यूज़ :

Coronavirus:एम्स में गहराया संक्रमण का संकट, शेल्टर होम में 21 कोरोना पॉजिटिव मिले

By गुणातीत ओझा | Updated: May 23, 2020 08:42 IST

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोरोना  का संकट गहराता जा रहा है। एम्स में इलाज के लिए आने वाले और उनके साथ आ रहे तीमारदार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोरोना  का संकट गहराता जा रहा है। एम्स में इलाज के लिए आने वाले और उनके साथ आ रहे तीमारदार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।अब तक 21 ऐसे लोगों की पहचान हो चुकी है जिनमें संक्रमण की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।

नई दिल्ली। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) में कोरोना  का संकट गहराता जा रहा है। एम्स में इलाज के लिए आने वाले और उनके साथ आ रहे तीमारदार कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं। अब तक 21 ऐसे लोगों की पहचान हो चुकी है जिनमें संक्रमण की टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। शेल्टर होम में रह रहे सभी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के बारे में उनके गृह जनपद के अधिकारियों को बताया दिया गया है।

संक्रमित लोगों में एक सात वर्षीय बच्चा भी है जो दो साल से कैंसर से जूझ रहे है। एम्य के शेल्टर होम में पाए गए कोरोना पॉजिटिव मरीज पहले से ही गंभीर बीमारियों से पीड़ित हैं और उन्हें लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता है। शेल्टर होम में रह रहे 21 मरीजों की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिनमें से अधिकांश कैंसर और किडनी की बीमारी के मरीज हैं। दो किडनी रोगियों को कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद 51 मरीजों का टेस्ट किया गया था।

अधिकारी ने बताया कि सभी 21 नए संक्रमण के मरीजों  को लोकनायक अस्पताल, राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल और एम्स झज्जर में क्वारंटाइन किया गया है। कम से कम सात अन्य लोग जिनमें कोरोना के लक्षण मिले हैं उन्हें छतरपुर क्वारंटाइन किया गया है। मरीजों के साथ आए लगभग 50 तीमारदारों को सीटू में पृथक रखा गया है।

टॅग्स :एम्सकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: भारत में इच्छामृत्यु की इजाजत पाने वाले पहले शख्स का निधन, 13 साल कोमा में रहे हरीश...

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यबजट 2026-27 स्वास्थ्य मंत्रालयः 1,06,530.42 करोड़ रुपये, 5 क्षेत्रीय चिकित्सा हब, नई दिल्ली एम्स को 5,500.92 करोड़ रुपये

स्वास्थ्य12 से 13 वर्ष, तंबाकू, शराब, भांग या अन्य नशीले पदार्थों का सेवन?, 8वीं, 9वीं, 11वीं और 12वीं कक्षा के 5900 से अधिक छात्रों से प्रश्न, सर्वेक्षण में खुलासा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया