Corona Update: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 251 नये मामले

By भाषा | Updated: May 29, 2020 05:44 IST2020-05-28T23:55:10+5:302020-05-29T05:44:23+5:30

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत बृहस्पतिवार को दर्ज की गयीं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 180 हो गई है। वहीं 251 नये मामले सामने आए हैं और राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8067 हो गयी।

Corona update: seven more deaths due to corona virus infection in Rajasthan 251 new cases | Corona Update: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 251 नये मामले

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 251 नये मामले

Highlightsराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत बृहस्पतिवार को दर्ज की गयीं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 180 हो गई है।वहीं 251 नये मामले सामने आए हैं और राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8067 हो गयी।

जयपुर। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत बृहस्पतिवार को दर्ज की गयीं जिससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या 180 हो गई है। वहीं 251 नये मामले सामने आए हैं और राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 8067 हो गयी। अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत बृहस्पतिवार को दर्ज की गयी। इनमें जयपुर, अजमेर, बांसवाड़ा, दौसा, करौली व नागौर में एक-एक संक्रमित व्यक्ति की मौत हुई है।

अन्य राज्य के एक रोगी की भी मौत यहां दर्ज की गयी है। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 180 हो गई है। केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों का आंकड़ा 85 हो गया है जबकि जोधपुर में 17 और कोटा में 16 रोगियों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के आठ रोगियों की भी यहां मौत हुई है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में रोगी किसी न किसी अन्य गंभीर बीमारी से भी पीड़ित थे। वहीं राज्य में संक्रमण के 251 नये मामले बृहस्पतिवार रात साढ़े आठ बजे तक सामने आए। इनमें झालावाड़ में 69, जोधपुर में 64, पाली में 32, भरतपुर में 12, सीकर में 10, कोटा में नौ, नागौर में नौ, बीकानेर, झुंझुनू व जयपुर में सात सात, अजमेर में छह, चुरू में पांच व दौसा में चार नये मामले शामिल हैं।

राज्य में अब तक के संक्रमितों की कुल संख्या 8067 हो चुकी है जिनमें से 3072 लोग का कोरोना वायरस संक्रमण के लिए इलाज चल रहा है। राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में 22 मार्च से लॉकडाउन है और अनेक थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

Web Title: Corona update: seven more deaths due to corona virus infection in Rajasthan 251 new cases

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे