लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना के 122 नए मामले आए सामने, एक मरीज की मौत

By भाषा | Updated: June 17, 2020 12:26 IST

Rajasthan Corona Update: राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देराजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई।राजस्थान में संक्रमण के 122 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 13,338 हो गयी।

जयपुरः राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से बुधवार को एक और व्यक्ति की मौत हो गई और इसके साथ ही संक्रमण से मरने वालों की संख्या 309 हो गई है। संक्रमण के 122 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की अब तक की कुल संख्या 13,338 हो गयी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को जयपुर में एक और मरीज की मौत हुई है। इससे राज्य में मरने वालों की कुल संख्या 309 हो गई है।

केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या 139 हो गयी है जबकि जोधपुर में 28, कोटा में 18,भरतपुर में 19, अजमेर में 12 व नागौर में दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 21 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

बुधवार सुबह साढ़े 10 बजे तक राज्य में संक्रमण के 122 नये मामले सामने आये। इनमें भरतपुर में 28, चुरू में 16, जयपुर व झुंझुनू में 14 14, नागौर में 13 व सिरोही में तीन नये मामले शामिल हैं।

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था। राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसराजस्थान में कोरोनाकोविड-19 इंडियाराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं