लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में रिकॉर्ड 2487 मामले आए सामने

By अनुराग आनंद | Updated: May 3, 2020 18:46 IST

देश भर में कोरोना के मामले में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। आज देश पिछले 24 घंटे में करीब ढाई हजार मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना संक्रमण से अब तक देश में 1306 लोगों की मौत हुई है।कोरोना संक्रमण के 10887 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं।

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 40 हजार के पार पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़े के मुताबिक, देश में कोरोना सकारात्मक मामलों की कुल संख्या बढ़कर 40,263 हो गई, जिसमें 28,070 सक्रिय मामले हैं।

यही नहीं पिछले 24  घंटे में बेहद तेजी से कोरोना संक्रमण के मामले में वृद्धि हुई है। कल से आज तक देश भर में कोरोना के रिकॉर्ड 2467 मामले सामने आए हैं  और 83 लोगों की संक्रमण की वजह से मौत हुई है।

इसके अलावा, 10887 मरीज ठीक होकर अस्पताल से घर जा चुके हैं। कोरोना संक्रमण से अब तक देश में 1306 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने रविवार शाम को यह आंकड़ा जारी की है।

 

बता दें कि कोरोना संक्रमण की चपेट में लोगों की सुरक्षा में लगे अर्धसैनिक बल के जवान भी तेजी से आ रहे हैं। दिल्ली के जामा मस्जिद क्षेत्र में दिल्ली पुलिस के साथ तैनात बीएसएफ कंपनी की 126 बटालियन के 25 से अधिक बीएसएफ जवान आज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इस तरह BSF में अब तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 42 है जिसमें 126 बटालियन कंपनी के 31 मामले भी शामिल हैं।

बता दें कि रविवार (03 मई) को सीआरपीएफ (केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल) के एक जवान कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद दिल्ली स्थित मुख्यालय को सील कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि CRPF के मुख्यालय में एक ड्राइवर को कोराना हुआ है, जिसके बाद सील किया गया है।

इससे पहले शनिवार को सीआरपीएफ की कंपनी के 80 जवानों को पृथक-वास में भेजा गया है क्योंकि इस कंपनी के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को बताया कि नया मामला राष्ट्रीय राजधानी के नरेला में तैनात 246वीं बटालियन का है। 

उन्होंने बताया था कि बटालियन को पिछले कुछ सप्ताह से दिल्ली पुलिस के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात किया गया है। दिल्ली में 246वीं बटालियन के कांस्टेबल रैंक के एक जवान के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। पूरी कंपनी, करीब 80 कर्मियों को पृथक-वास में भेजा गया है। 

सीआरपीएफ की दिल्ली में ही तैनात 31वीं बटालियन के कम से कम 135 जवान पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। बल के एक उप-निरीक्षक रैंक के 55 वर्षीय एक अधिकारी की मौत भी हुई है।

आपको बता दें, कि दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 384 नए मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 4,122 हो गई। सरकार की तरफ से यह जानकारी दी गई। दिल्ली सरकार ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण तीन और लोगों के मरने की खबर है। इसके साथ ही इस बीमारी की वजह से यहां अब तक 64 लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले 13 अप्रैल को दिल्ली में एक दिन में सबसे ज्यादा संक्रमण के 356 मामले सामने आए थे। शुक्रवार को संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,738 थी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियासीओवीआईडी-19 इंडियासीमा सुरक्षा बलसीआरपीएफ
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

भारतPulwama terror attack anniversary: पुलवामा हमले की बरसी, 40 शहीदों को नमन कर रहा देश, कश्मीर में शांति ही शांति?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया