लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश के इस राज्य में आज कोरोना संक्रमण का एक भी मामला नहीं आया सामने, राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या है 51

By अनुराग आनंद | Updated: April 27, 2020 18:23 IST

उत्तराखंड राज्य में सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है, जो बेहद राहत भरी खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में दो जिलों में आज कोविड-19 के नए केस आए हैं, जहां पिछले 28 दिनों के नए संक्रमित नहीं सामने आए थे।ये दोनों जिला उत्तर प्रदेश का पीलीभीत और पंजाब का एसबीएस नगर है।

देहरादून: देश भर के अलग-अलग राज्यों में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से वृद्धि हो रही है। इन सबके बावजूद उत्तर प्रदेश व दिल्ली से सटे राज्य उत्तराखंड में आज कोई नया COVID-19 का मामला सामने नहीं आया है। इस समय राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 51 है। इस बात की जानकारी  उत्तराखंड राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने दी है।

इसके साथ ही बता दें कि देश भर में कोरोना वायरस का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है और दो ऐसे जिलों से कोविड-19 के नए केस आए हैं, जहां पिछले 28 दिनों के नए संक्रमित नहीं सामने आए थे। इन दो जिलों मे नए केस आने के बाद स्वास्थ्य मंत्रालय की चिंता बढ़ गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को अपने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया पंजाब के एसबीएस नगर और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में 28 दिनों बाद नए केस आए हैं, जो लंबे समय से ग्रीन जोन बना हुआ था।

स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के संयुक्‍त सचिव लव अग्रवाल ने बताया, "देश के 16 जिलों में पिछले 28 दिनों से कोई मामला नहीं आया है और इसमें 3 नए जिले जुड़े हैं। लेकिन दो जिले ऐसे हैं जहां नए केस आए हैं, जहां पिछले 28 दिन से कोई केस नहीं आए थे। वह उत्तर प्रदेश का पीलीभीत और पंजाब का एसबीएस नगर है।"

इसके साथ ही लव अग्रवाल ने बताया, "देशभर में पिछले 24 घंटे में 1396 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे देश में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 27892 हो गई है। पिछले एक दिन में 381 लोग ठीक हुए हैं, जिससे ठीक होने वाले लोगों की कुल संख्या 6184 हो गई है, हमारा रिकवरी रेट 22.17% हो गया है, हमारा रिकवरी रेट बढ़ रहा है।"

भारत में आ चुके हैं 28 हजार से ज्यादा मामलेस्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार भारत में अब तक कोरोना वायरस के 28380 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 886 लोगों की मौत हो चुकी है और 6361 लोग ठीक भी हुए हैं। एक व्यक्ति देश से बाहर चला गया है और देश में 21132 एक्टिव केस मौजूद हैं।

महाराष्ट्र में 8 हजार से ज्यादा कोरोना संक्रमितदेश में कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा कहर महाराष्ट्र में देखने को आया है और यहा अब तक 8068 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं, जिसमें से 342 लोगों की मौत हो गई है और 1076 लोग ठीक भी हुए हैं। महाराष्ट्र में कोरोना से सबसे ज्यादा मामले मुंबई और पुणे से आए हैं।

टॅग्स :उत्तराखण्डकोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठभगवान हनुमान के अवतार माने जाते हैं बाबा नीम करोली?, कैंची में बनाया अपना धाम, हर साल जाते हैं करोड़ों लोग?

क्राइम अलर्टदेहरादून क्राइमः पुलिस हिरासत में पीआरडी जवान सुनील रतूड़ी की मौत, रायपुर थाना प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, SSP प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने दिए जांच आदेश

भारतChar Dham Yatra 2026: 19 अप्रैल से शुरू हो रही चार धाम यात्रा, सबसे पहले खुलेंगे यमुनात्री और गंगोत्री द्वार; पूरा शेड्यूल यहां

भारतउत्तराखंड सीएम धामी के मंत्रिमंडल में 5 नए मंत्री शामिल, देखिए किसे-किसे बनाया मंत्री

क्रिकेटनीले रंग की मखमली शेरवानी में कुलदीप और कढ़ाई से सजे लहंगे में बेहद खूबसूरत लगीं वंशिका चड्ढा?, शानदार एंट्री और डांस परफॉर्मेंस, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos