लाइव न्यूज़ :

Covid-19 Update: भारत में 66 लाख से अधिक लोग कोरोना वायरस संक्रमण से हो चुके हैं ठीक, जानें एक्टिव मामलों की संख्या

By अनुराग आनंद | Updated: October 19, 2020 16:45 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण से 579 मरीजों की मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए।अबतक  75,50,273 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 7,72,055 सक्रिय मामले हैं।

नई दिल्लीःकोरोना वायरस तेजी से फैल रहा है। नरेंद्र मोदी सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण से अब तक 66,63,608 लोग ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा, भारत में कोरोना संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 75 लाख से पार हो गए हैं।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना के 55,722 नए मामले सामने आए। यह जानकारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटों में  579 मरीजों की मौत हुई है। अबतक  75,50,273 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमे से 7,72,055 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 1,14,610 मरीजों की मौत हो चुकी है।

जानें देश में 18 अक्टूबर तक कुल कितने नमूनों की जांच हुई-

भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार देश में 18 अक्टूबर तक कुल 9,50,83,976 नमूनों की जांच की गई, इनमें से 8,59,786 नमूनों की जांच रविवार को की गई। 

भारत उन कुछ देशों में है जहां रोजाना बड़ी संख्या में जांच की जा रही है। देश में प्रयोगशालाओं के बेहतर नेटवर्क और इस तरह की अन्य सुविधाओं से इसमें पर्याप्त सहायता मिली है।

देश में कोरोना मामलों में लगातार हो रही है गिरावट-  

देश में कोरोना मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। कोरोना के सक्रिय मामले 8 लाख से कम हैं और कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों में सक्रिय मामलों का आंकड़ा 10.45 प्रतिशत है। 22 राज्‍यों में कोविड के 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं।

13 राज्‍यों प्रदेशों में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्‍या 20,000 से अधिक लेकिन 50,000 से कम है जबकि तीन राज्‍यों में कोरोना के 50,000 से अधिक सक्रिय मामले हैं। कोरोना के सक्रिय मामलों में गिरावट का यह दौर कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की बढ़ती संख्‍या के बाद दर्ज किया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह