लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना के 39 हजार से अधिक नए मामले, पिछले 24 घंटे में 723 लोगों की मौत, जानें ताजा अपडेट

By विनीत कुमार | Updated: July 5, 2021 09:50 IST

भारत में कोरोना के मामलों में लगातार कमी जारी है। देश में पिछले 24 घंटे में 39 हजार 796 नए मामले आए हैं। ये लगातार 7वां दिन है जब 50 हजार से कम नए केस दर्ज किए गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में लगातार 7वें दिन कोरोना के 50 हजार से कम नए केस आए सामनेकोरोना से मरने वालों की संख्या देश में अब 4 लाख 2 हजार 728 हो गई हैएक्टिव केसों की संख्या घटकर 4 लाख 82 हजार 71 हुई, पिछले 24 घंटे में 42352 लोग डिस्चार्ज

नई दिल्ली: भारत में कोरोना संक्रमण के पिछले 24 घंटे में 39796 नए मामले सामने आए हैं। वहीं कोरोना से 723 और लोगों की मौत देश में हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ये जानकारी सोमवार सुबह दी गई। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार इसी के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या देश में 4 लाख 2 हजार 728 हो गई है।

ताजा अपडेट के अनुसार देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब बढ़कर 3 करोड़ 5 लाख 85 हजार 229 हो गई है। इसमें 2 करोड़ 97 लाख 430 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं। ऐसे में एक्टिव केसों की संख्या घटकर 4 लाख 82 हजार 71 हो गया है। पिछले 24 घंटे में ही 42352 लोग डिस्चार्ज किए गए हैं। 

कोरोना: लगातार 7वें दिन 50 हजार से कम केस

भारत में ये लगातार 7वां दिन है जब कोरोना के एक दिन में 50 हजार से कम नए केस दर्ज किए गए। इस बीच आईसीएमआर ने बताया है कि भारत में 4 जुलाई तक 41 करोड़ 97 लाख 77 हजार 457 लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा चुका है। इसमें केवल रविवार को ही 15 लाख 22 हजार 504 सैंपल के टेस्ट किए गए।

वहीं, पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस वैक्‍सीन की 14,81,583 डोज लगाई गई है। ऐसे में कुल टीकाकरण का आंकड़ा 35 करोड़ 28 लाख 92 हजार 46 पहुंच गया है।

महाराष्ट्र में रविवार को कोरोना के 9,336 नए मामले आए। वहीं दिल्ली में 94 नए मामले दर्ज किए गए। साथ ही महाराष्ट्र में 123 लोगों और दिल्ली में 7 और लोगों की मौत दर्ज की गई।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडियामहाराष्ट्र में कोरोनादिल्ली में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं