लाइव न्यूज़ :

Corona India Update: भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 40 हजार के पार, पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत

By विनीत कुमार | Updated: August 6, 2020 10:01 IST

Coronavirus India Update: भारत में कोरोना से पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत हुई है। वहीं, इसी अवधि में रिकॉर्ड 56,282 नए मामले भी सामने आए हैं। अब तक भारत में 13 लाख से ज्यादा लोग कोरोना से ठीक हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के पिछले 24 घंटे में 56 हजार से अधिक नए मामले आए सामनेभारत में कोरोना से मरने वालों की संख्या भी 40 हजार के पार, अब तक 13 लाख से ज्यादा हुए ठीक

भारत में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 40 हजार के पार हो गया है। ये जानकारी स्वास्थ्य मंत्रालय ने गुरुवार सुबह दी। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से देश में कोरोना के ताजा हालात पर दिए गए अपडेट के अनुसार पिछले 24 घंटे में ही 904 लोगों की जान कोरोना से गई है। इसके साथ ही मृतकों का कुल आंकड़ा अब  40,699 हो गया है। 

वहीं, देश में पिछले 24 घंटे में 56,282 नए मामले भी सामने आए हैं। इसी के साथ देश मे कोरोना के कुल मामले 19,64,537 हो गए हैं। देश में लगातार ये 8वां दिन है कोविड-19 के 50,000 से अधिक मामले सामने आए हैं। 

भारत में एक्टिव मरीजों की संख्या 19,64,537 है जबकि 13 लाख से ज्यादा लोग ठीक हुए हैं। कोरोना से ठीक होने वाले लोगों की संख्या अब 13,28,337 हो गई है। वहीं, आईसीएमआर ने बताया है कि कोरोना के देश में 5 अगस्त तक 2,21,49,351 टेस्ट हो चुके हैं। इसमें 6,64,949 टेस्ट बुधवार (5 अगस्त) को हुए। 

पिछले 24 घंटे में 904 लोगों की मौत में से 334 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इसके अलावा तमिलनाडु में 112, कर्नाटक में 100, आंध्र प्रदेश में 77, पश्चिम बंगाल में 61, उत्तर प्रदेश में 40, पंजाब में 29, गुजरात में 23, मध्य प्रदेश में 17, राजस्थान और तेलंगाना में 13-13, दिल्ली में 11 और जम्मू-कश्मीर तथा ओडिशा में नौ-नौ लोगों की मौत हुई।

बिहार और झारखंड में आठ-आठ, हरियाणा, केरल और पुडुचेरी में सात-सात, असम में छह, गोवा में चार, उत्तराखंड में तीन, अंडमान-निकोबार द्वीप समूह और छत्तीसगढ़ में दो-दो तथा नगालैंड और त्रिपुरा में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

इससे पहले कल देश में कोविड-19 के 52,509 नए मामले सामने आए थे। आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर देश में 67.19 प्रतिशत है वहीं दूसरी ओर मृतक दर में गिरावट दर्ज की गयी है और अब यह 2.09 प्रतिशत है।

महाराष्ट्र देश में कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित राज्य है। महाराष्ट्र में बुधवार को ही  10,309 नए मामले सामने आए और इसी के साथ राज्य में संक्रमण के मामले 4,68,265 हो गए। वहीं, मृतकों की संख्या भी 16,476 पर पहुंच गई। राज्य में अभी संक्रमण के 1,45,961 एक्टिव मामले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस इंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया