लाइव न्यूज़ :

Corona Update: कोरोना की भारत में टूटने लगी कमर, संक्रमण के नए मामलों में बड़ी कमी, लगातार दूसरे दिन 500 से कम मौतें

By विनीत कुमार | Updated: October 27, 2020 09:51 IST

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में आज भी कमी दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 36, 469 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, 488 लोगों की मौत इस अवधि में हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 79.46 लाख हुआ, 24 घंटे में 36 हजार नए मामलेभारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना से और 488 लोगों की मौत, अब तक देश में 1,19,502 लोगों की जान जा चुकी है

Corona Update India: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 36, 469 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही इसी अवधि में 488 लोगों की मौत कोरोना से हुई है। इससे पहले कल सुबह के अपडेट के अनुसार 24 घंटे में 45,148 नए मामले आए थे।

भारत में 108 दिन बाद ये लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना से 24 घंटे में हुई मृत्यु की संख्या 500 से कम है। इससे पहले कल सुबह के अपडेट में 480 लोगों के मौत की बात सामने आई थी।

बहरहाल, अब देश में कुल संक्रमितों की संख्या 79,46,429 हो गई है। वहीं, अब तक 1,19,502 लोगों की जान कोरोना से भारत में जा चुकी है। भारत में पिछले 24 घंटे में एक्टिव मरीजों की संख्या में भी 27,860 की कमी आई है और अब यह  6,25,857 रह गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक 72,01,070 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। पिछले 24 घंटे में 63,842 लोग डिस्चार्ज हुए। वहीं इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के अनुसार 26 अक्टूबर तक कोविड-19 के 10,44,20,894 सैंपल्स का टेस्ट देश में किया जा चुका है। इनमें से 9,58,116 सैंपल का टेस्ट बीते 24 घंटे के दौरान किया गया।

तीन महीने में पहली बार 40 हजार से कम नए मामले

तीन महीने के बाद ये पहली बार है जब एक दिन में कोविड-19 के नए मामले 40 हजार से कम सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार मरीजों के ठीक होने की दर अब देश में 90.62 प्रतिशत है। हीं कोविड-19 से मृत्यु दर 1.50 प्रतिशत है। 

खास बात ये भी है कि देश में लगातार पांच दिन से उपचाराधीन लोगों की संख्या सात लाख से कम ही है। बता दें कि भारत में सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख के पार चली गई थी, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितम्बर को संक्रमितों की संख्या 40 लाख से ऊपर चली गई थी। वहीं कुल मामले 16 सितम्बर को 50 लाख के पार, 28 सितम्बर को 60 लाख और 11 अक्टूबर को 70 लाख के पार चले गए थे। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं