लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में पिछले 24 घंटों में 24 हजार, 850 को हुआ कोरोना, 613 मरीजों की मौत, टूटे सभी रिकॉर्ड

By रामदीप मिश्रा | Updated: July 5, 2020 10:12 IST

Corona Update: राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में रोजाना बड़ी संख्या में नमूनों की जांच हो रही है। पिछले 24 घंटे में 2,48,934 नमूनों की जांच हुई है। वहीं कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में देश में अभी तक करीब 10 लाख (97,89,066) नमूनों की जांच की गई है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के पिछले 24 घंटों के दौरान 24 हजार, 850 नए मामले आए हैं। इस समय देश में 2 लाख, 44 हजार, 814 मामले सक्रिय हैं और 4 लाख, 9 हजार, 83 मरीज ठीक हो चुके हैं।

नई दिल्लीः कोराना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर दिन देश में कोरोना के रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान रविवार (05 जुलाई) को 24 हजार से अधिक कोविड-19 के मामले सामने आए। वहीं, 613 मरीजों की मौत हुई है, जोकि अबतक एक दिन में सबसे ज्यादा का आंकड़ा है। यह जानकारी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से दी गई है।  स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के पिछले 24 घंटों के दौरान 24 हजार, 850 नए मामले आए हैं। साथ ही साथ 613 मौतें हुई हैं। इस समय देश में 2 लाख, 44 हजार, 814 मामले सक्रिय हैं और 4 लाख, 9 हजार, 83 मरीज ठीक हो चुके हैं। इसके अलावा अबतक 19 हजार, 268 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल मिलकार कोरोना मरीजों की संख्या 6 लाख, 73 हजार, 165 पर पहुंच गई है। हालांकि राहत की बात यह है कि लोगों के कोरोना वायरस के संक्रमण से मुक्त होने की दर में भी सुधार हुआ है और वह 60.81 प्रतिशत हो गयी है। सरकार का कहना है कि 'जांच करो, पता लगाओ और इलाज करो' की नीति के तहत उठाए गए कदमों ने कोविड-19 के जांच में आने वाली कई बाधाओं को दूर कर दिया है। 

केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों में रोजाना बड़ी संख्या में नमूनों की जांच हो रही है। पिछले 24 घंटे में 2,48,934 नमूनों की जांच हुई है। वहीं कोरोना वायरस महामारी के इस दौर में देश में अभी तक करीब 10 लाख (97,89,066) नमूनों की जांच की गई है। 

लगातार दूसरा दिन है जब कोरोना वायरस संक्रमण के 20,000 से ज्यादा मामले सामने आए हैं। एक जून से लेकर अब तक कोविड-19 के  मामले 4 लाख, 60 हजार से अधिक बढ़ गए हैं। इस बीच विशेषज्ञों ने कोविड-19 का टीका विकसित करने में जल्दीबाजी से बचने की सलाह दी। दरअसल, भारतीय आयुर्विाान अनुसंधान परिषद ने आज कहा कि वह 15 अगस्त तक इस बीमारी का टीका विकसित करने पर विचार कर रहा है। संस्थान ने यह भी कहा कि दुनियाभर में इस तरह के विकसित किये जा रहे सभी अन्य टीकों पर भी काम तेज कर दिया गया है। 

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया