लाइव न्यूज़ :

Corona Update: भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों की संख्या 30 लाख के पार हुई

By भाषा | Updated: August 23, 2020 16:01 IST

देश में अब कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत रह गई है।

Open in App
ठळक मुद्देआंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस के 7,07,668 मरीजों का इलाज चल रहा है।देश में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई। भारत में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 8,01,147 नमूनों की जांच हुई है।  

नयी दिल्ली: भारत में कोविड-19 के मामले रविवार को 30 लाख के आंकड़े को पार कर गये, जबकि 16 दिन पहले ही यह संख्या 20 लाख के पार पहुंची थी। देश में अब तक 22,80,566 लोग इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं, जिससे मरीजों के ठीक होने की दर बढ़कर 74.90 प्रतिशत हो गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सुबह आठ बजे जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, पिछले 24 घंटे के अंतराल में देश में संक्रमण के 69,239 नये मामले आने के साथ कोविड-19 के मामलों की कुल संख्या 30,44,940 तक पहुंच गई, जबकि संक्रमण के कारण 912 और लोगों की मौत होने के साथ मरने वालों की संख्या 56,706 हो गई।

देश में अब कोविड-19 के मामलों में मृत्यु दर घटकर 1.86 प्रतिशत रह गई है। आंकड़ों के अनुसार, देश में इस समय कोरोना वायरस के 7,07,668 मरीजों का इलाज चल रहा है, जो अब तक आए कुल मामलों का 23.24 प्रतिशत हैं।

भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख से अधिक हो गये थे। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, 22 अगस्त तक देश में कुल 3,52,92,220 नमूनों की जांच हो चुकी है। शनिवार को 8,01,147 नमूनों की जांच हुई है।  

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों