लाइव न्यूज़ :

Corona Update: देश में पिछले पिछले 24 घंटों में 60963 मामले आए सामने, 834 मरीजों की हुई मौत  

By रामदीप मिश्रा | Updated: August 12, 2020 09:58 IST

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को कोविड-19 संक्रमण के मामलों में रोजाना की 'मामूली वृद्धि' से चिंतित नहीं होना चाहिए और आक्रामक तरीके से जांच करने, समग्र तरीके से संक्रमितों का पता लगाने और सही उपचार करने पर ध्यान रखने की नीति का पालन करना चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देदेश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 60 हजार, 963 नए मामले सामने आए हैं। अब तक देश में कोरोना के 23 लाख, 29 हजार, 639 मामले सामने आ चुके हैं।

नई दिल्लीः कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। केंद्र और राज्य सरकारों की लाख कोशिशों के बावजूद भी लगातार संक्रमण फैल रहा है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 60 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं और 800 से अधिक संक्रमित मरीजों की मौत हुई है। राहत की बात यह है कि मरीज जल्दी ठीक हो रहे हैं।  

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बुधवार को जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 60 हजार, 963 नए मामले सामने आए हैं और 834 मौतें हुई हैं। अब तक देश में कोरोना के 23 लाख, 29 हजार, 639 मामले सामने आ चुके हैं, जिसमें से 6 लाख, 43 हजार, 948 मामले सक्रिय हैं और 16 लाख, 39 हजार, 600 संक्रमित मरीज ठीक हो गए हैं। इसके अलावा अभी तक 46091 मरीजों की मौत हो चुकी है।

वहीं, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को कोविड-19 संक्रमण के मामलों में रोजाना की 'मामूली वृद्धि' से चिंतित नहीं होना चाहिए और आक्रामक तरीके से जांच करने, समग्र तरीके से संक्रमितों का पता लगाने और सही उपचार करने पर ध्यान रखने की नीति का पालन करना चाहिए। 

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 31 मार्च को कोविड-19 का इलाज करा रहे रोगियों की संख्या देश में संक्रमण के कुल मामलों का 88.83 प्रतिशत थी जो आज की तारीख में कम होकर 28.21 फीसदी हो गयी है। इस समय कोविड-19 के रोगियों में से एक प्रतिशत से भी कम रोगी वेंटिलेटर पर हैं, तीन प्रतिशत से भी कम ऑक्सीजन सपोर्ट पर हैं और चार प्रतिशत से भी कम आईसीयू में हैं। 

उसने कहा कि हमें व्यापक तस्वीर को अनदेखा नहीं करना चाहिए इसलिए हम कहते हैं कि रोजाना संक्रमण के मामलों में बहुत कम बढ़ोतरी से अत्यधिक चिंतित नहीं होना चाहिए। उन्हें आक्रामक तरीके से जांच करने, समग्र तरीके से संक्रमितों का पता लगाने, उन पर नजर रखने और सक्षम उपचार की नीति का पालन करते रहना चाहिए।

देश में कोविड-19 से मृत्युदर दो प्रतिशत से भी कम हो गयी है और इस समय 1.99 प्रतिशत है। यह पहले लॉकडाउन के बाद से सबसे कम है और घट रही है। कोविड-19 के मामलों के प्रभावी और त्वरित क्लीनिकल प्रबंधन के कारण राष्ट्रीय स्तर पर संक्रमण से स्वस्थ होने की दर बढ़कर 69.80 प्रतिशत हो गयी है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरस इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया