लाइव न्यूज़ :

सावधान! कोरोना के भारत में 24 घंटे में 4435 केस, सितंबर के बाद पहली बार सामने आए 4 हजार से अधिक नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: April 5, 2023 14:32 IST

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में 4 हजार से अधिक नए केस सामने आए हैं। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 23 हजार के पार हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देभारत में कोरोना के 4435 नए मामले सामने आए हैं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या 23 हजार के पार।इससे पहले पिछले साल 25 सितंबर को पिछले साल कोरोना के 4,777 मामले सामने आए थे।कोविड-19 से रिकवरी दर देश में 98.76 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

नई दिल्ली: भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4435 नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से यह जानकारी बुधवार सुबह दी गई है। पिछले साल सितंबर के आखिरी हफ्ते के बाद यह पहली बार है जब देश में 4 हजार से अधिक नए केस एक दिन में सामने आए हैं।

इसी के साथ देश में कुल सक्रिय मामलों की सख्या बढ़कर 23,091 हो गई है। इससे पहले 25 सितंबर को पिछले साल कोरोना के 4,777 मामले सामने आए थे। ताजा मामलों के साथ, भारत में कुल कोरोना केस अब तक 4.47 करोड़ (4,47,33,719) आ चुके हैं। वहीं, 15 और मौतों के साथ कोरोना से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,30,916 हो गई है।

देश में अभी सक्रिय मामले कुल संक्रमण के केस का 0.05 प्रतिशत है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार कोविड-19 से रिकवरी दर देश में 98.76 प्रतिशत दर्ज की गई है। दैनिक पॉजिटिविटि रेट 3.38 प्रतिशत और साप्ताहिक पॉजिटिविटि रेट 2.79 प्रतिशत दर्ज की गई है। मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।

जारी आंकड़ों के अनुसार कोरोना संक्रमण से पिछले 24 घंटे में संक्रमण से महाराष्ट्र में चार और छत्तीसगढ़, दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, कर्नाटक, पुडुचेरी तथा राजस्थान में एक-एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, संक्रमण से मौत के आंकड़ों का पुन:मिलान करते हुए केरल ने वैश्विक महामारी से जान गंवाने वाले मरीजों की सूची में चार नाम और जोड़े हैं।

अभी तक देश में कुल 4,41,79,712 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, भारत में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक लगाई जा चुकी हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोविड-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं