लाइव न्यूज़ :

कोरोना : अनाथ शिशुओं को मां का दूध मुहैया कराने के लिए अनूठी पहल

By भाषा | Updated: May 27, 2021 21:46 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 मई एक अनूठी पहल के तहत, एक कार्यकर्ता उन महिलाओं की एक सूची बना रही हैं जो उन शिशुओं के लिए अपना दूध दान करने की इच्छुक हैं जिन्होंने कोरोना वायरस की वजह से अपनी मांओं को खो दिया है।

सोशल मीडिया पर मां के दूध के लिए कई आग्रह आने के बाद यह पहल शुरू की गई।

कार्यकर्ता अन्वी श्रीवास्तव दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग की मदद से अपना दूध दान करने वाली महिलाओं की सूची तैयार कर रही हैं।

श्रीवास्तव ने पीटीआई-भाषा से कहा, “हमें उन शिशुओं के लिए मां का दूध उपलब्ध कराने के कुछ अनुरोध मिले जिन्होंने अपनी मां को संक्रमण की वजह से खो दिया था। दूध बैंक आम तौर पर मां का दूध 300 रुपये का 30 एमएल देते हैं, लेकिन यह गरीब परिवार वहन नहीं कर सकते हैं।”

उन्होंने कहा, “ हमें दानकर्ता मिल रही हैं और हम उनसे खासतौर पर कह रहे हैं कि क्या वे इसे कोलोस्ट्रम में रख सकती हैं। हम ऐसी दानकर्ताओं का डेटाबेस तैयार कर रहे हैं। अधिकतर दानकर्ता अच्छी पृष्ठभूमि से हैं। वे अपने डॉक्टरों की सलाह के हिसाब से दूध स्टोर करती हैं।”

उन्होंने कहा, “ दिल्ली सरकार का स्वास्थ्य विभाग हमें समर्थन दे रहा है। हमारे पास करीब 20 दानकर्ता हैं।”

दिल्ली बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने कहा है कि उसे महामारी के बीच मां के दूध के लिए कई अपील मिली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए