लाइव न्यूज़ :

देश में कोरोना के उपचाराधीन मरीजों की संख्या 2.81 लाख हुयी

By भाषा | Updated: December 25, 2020 14:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 दिसंबर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि देश में कोरोना वायरस संक्रमण के नए मामलों की तुलना में ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है।

देश में वर्तमान में 2,81,919 मरीजों का उपचार चल रहा है जो कुल संक्रमितों का महज 2.78 प्रतिशत है।

मंत्रालय ने बताया कि पिछले 28 दिनों से नए मामलों की तुलना में संक्रमण से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

मंत्रालय के अनुसार देश में पिछले 24 घंटे के दौरान संक्रमण के 23,067 मामले आए और 24,661 लोग ठीक हुए।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘भारत में प्रति 10 लाख आबादी पर संक्रमण के सबसे कम 7,352 मामले हैं जबकि वैश्विक स्तर पर प्रति 10 लाख आबादी पर 9,931 मामले हैं। देश में अब तक 97,17,834 लोग ठीक हो चुके हैं।’’

मंत्रालय के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण से ठीक होने वालों में 75.86 प्रतिशत लोग 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थे।

मंत्रालय ने बताया कि संक्रमण से 336 और लोगों की मौत हो गयी। इनमें से 81.55 प्रतिशत मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थे।

मंत्रालय के अनुसार संक्रमण के 77.38 प्रतिशत नए मामले 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के थे।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र में 89 लोगों की मौत हुई, दिल्ली में 37 लोगों की और पश्चिम बंगाल में 32 लोगों की मौत हुई।

मंत्रालय के मुताबिक, ‘‘वैश्विक स्तर पर तुलना करने पर प्रति 10 लाख आबादी पर भारत में 106 लोगों की मौत हुई और मृत्यु दर 1.45 प्रतिशत है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू