लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद गुरमीत राम रहीम कोरोना पॉजिटिव, गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कराया गया भर्ती

By वैशाली कुमारी | Updated: June 7, 2021 12:42 IST

गुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। उसे रविवार को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Open in App
ठळक मुद्देगुरमीत राम रहीम बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में कैद हैअगस्त 2017 में एक विशेष अदालत ने दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई थीगुरमीत राम रहीम को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया, जहां कोविड -19 रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

गुरुग्राम: डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम कोरोना संक्रमित हो गया है। इसके बाद उसे मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राम रहीम को रविवार को भारी पुलिस सुरक्षा के बीच गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल लाया गया।

सूत्रों के मुताबिक डेरा प्रमुख को पेट में इन्फेक्शन की शिकायत के बाद शाम करीब चार बजे मेदांता अस्पताल लाया गया। राम रहीम के आने के बाद उसका अनिवार्य कोविड -19 परीक्षण किया और पॉजिटिव पाया।

इसके बाद राम रहीम को नौवीं मंजिल पर स्थित कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया। राम रहीम की बीमार मां नसीब कौर का भी पिछले साल से इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पिछले महीने उसे मां से मिलने के लिए एक दिन की आपातकालीन पैरोल दी गई थी।

बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा काट रहा है राम रहीम

गुरमीत राम रहीम  बलात्कार और हत्या के मामलों में सजा के बाद रोहतक की सुनारिया जेल में कैद है। उसे रविवार सुबह लगभग 10 बजे गुरुग्राम अस्पताल ले जाया गया।  शुरुआत में राम रहीम को इलाज के लिए पीजीआईएमएस, रोहतक ले जाया गया था। 

बाद में कुछ और टेस्ट की बात कहते हुए पीजीआईएमएस रोहतक के डॉक्टरों ने उन्हें मेदांता भेजने की सिफारिश की। जेल के एक अधिकारी ने नाम न लिखने की शर्त पर कहा कि उन्होंने गुरमीत राम रहीम  को मेडिकल बोर्ड के निर्देशों के अनुसार गुरुग्राम अस्पताल में टेस्ट के लिए भेजा था और उसे ले जाने के निर्देश जारी किए गए थे। अधिकारी ने कहा कि सभी टेस्ट किए जाने के बाद ही उसे वापस लौटना था।

अगस्त 2017 में एक विशेष अदालत ने दो महिलाओं से बलात्कार के आरोप में राम रहीम को 20 साल कैद की सजा सुनाई थी, दोनों मामलों में उन्हें 10-10 साल की सजा सुनाई गई थी। इसके अलावा जनवरी 2019 में राम रहीम और तीन अन्य लोगों को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी।

टॅग्स :गुरमीत राम रहीमकोविड-19 इंडियाकोरोना वायरसहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

भारत63 अधिकारी यहां से वहां?, हरियाणा में बड़ा फेरबदल, रवि प्रकाश गुप्ता की जगह गीता भारती होंगी हिसार मंडल आयुक्त, देखिए पूरी लिस्ट

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे