लाइव न्यूज़ :

बिहार में 34 और लोगों में कोविड-19 की पुष्टि, संक्रमण के कुल मामले 629 हुए

By भाषा | Updated: May 10, 2020 12:24 IST

बिहार में 306 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। कुल मिलाकर 318 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हुई है। रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिलों में एक-एक व्यक्ति की वायरस से मौत हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में कोविड-19 के कम से कम 34 नये मामले सामने आए हैं बिहार में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 629 हो गई है।

पटना: बिहार में कोविड-19 के कम से कम 34 नये मामले सामने आए हैं जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 629 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक शीर्ष अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार ने बताया कि इन 34 नये मामलों में से 11 बेगुसराय, सात-सात मामले सहरसा और मधेपुरा से, दरभंगा से दो और खगड़िया एवं अररिया जिले से एक-एक मामला सामने आया है।

कुमार ने यह भी बताया कि इनमें से सात नाबालिग हैं और कहा, “हम संक्रमण कहां से फैला है, इसका पता लगा रहे हैं। ये कल के परिणाम हैं जो देर रात प्राप्त हुए हैं।” जमुई को छोड़कर राज्य के सभी 37 जिलों से कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं।

राज्य में 306 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं। कुल मिलाकर 318 लोग अब तक स्वस्थ हो चुके हैं। बिहार में कोविड-19 से पांच लोगों की मौत हुई है। रोहतास, मुंगेर, वैशाली, पूर्वी चंपारण और सीतामढ़ी जिलों में एक-एक व्यक्ति की वायरस से मौत हुई है। राज्य में संक्रमण के सबसे ज्यादा 102 मामले मुंगेर से सामने आए हैं। इसके बाद रोहतास से 59, बक्सर से 56 और पटना से 52 मामले हैं। राज्य में अब तक कुल 32,767 नमूनों का परीक्षण किया गया है।

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं