कोरोना: फर्जी संदेश भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नासिक में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
By भाषा | Updated: March 21, 2020 20:19 IST2020-03-21T20:19:52+5:302020-03-21T20:19:52+5:30
एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को व्हाट्सएप समूह में संदेश प्रसारित कर लोगों में भ्रांति और भय उत्पन्न किया गया।

कोरोना: फर्जी संदेश भेजने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, नासिक में तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज
नासिक: महाराष्ट्र के नासिक जिले में नगरपालिका आयुक्त के नाम पर कोरोना वायरस से संबंधित फर्जी संदेश फैलाने के लिए तीन व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात को व्हाट्सएप समूह में संदेश प्रसारित कर लोगों में भ्रांति और भय उत्पन्न किया गया।
फर्जी संदेश में कहा जा रहा था कि नासिक नगर पालिका के अध्यक्ष ने कहा है कि आज रात दस बजे से कल सुबह पांच बजे तक लोग अपने घरों से न निकलें क्योंकि कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए रासायनिक दवाओं छिड़काव किया जाएगा।
अधिकारी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता और आपदा प्रबंधन कानून के अंतर्गत पंचवटी मित्र परिवार नामक व्हाट्सएप समूह के सदस्य तुषार जगताप, एकता प्रतिष्ठान ग्रुप के सदस्य निखिल पवार और जय बजरंग ग्रुप के सदस्य सुभाष पाटिल के खिलाफ शुक्रवार को मामला दर्ज किया गया।