लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश के राज्यपाल की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव, राजभवन में 7 लोगों में कोविड-19 की पुष्टि

By शिवअनुराग पटैरया | Updated: May 28, 2020 18:20 IST

राज्यपाल के निजी स्टाफ को कोर जोन में रखा गया है। उन्हें उससे बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसमें उनका रसोईया, सफाई व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा राजभवन के जो कर्मचारी व उनके स्वजन कोरोना पाजिटिव हैं, उनके निवास क्षेत्र के मकानों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। राजभवन में निवासरत सात लोगों की कोरोना पाजिटिव आने के बाद हड़कम मच गया था।

भोपाल: मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि राजभवन में निवासरत सात लोगों की कोरोना पाजिटिव आने के बाद हड़कम मच गया था। इसके बाद आनन-फानन राजपाल लालजी टंडन समेत 10 अधिकारियों का कोरोना टेस्ट किया गया।

टेस्ट में सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। गौरतलब है कि राजभवन परिसर में रहने वाले जिन सात लोगों की कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आई है। उनमें से एक कर्मचारी राज्यपाल के कक्ष में भी गया था, जिससे पूरे भवन को नए सिरे से सैनिटाइज किया गया। निजी स्टाफ में तैनात कर्मचारियों की जमावट भी नए सिरे की गई है सात लोगों की  रिपोर्ट पाजिटव  आने के बाद  राजभवन परिसर को पांच जोन में बांटा गया है।

राज्यपाल के निजी स्टाफ को कोर जोन में रखा गया है। उन्हें उससे बाहर जाने की इजाजत नहीं होगी। इसमें उनका रसोईया, सफाई व अन्य कर्मचारी शामिल हैं। इसके अलावा राजभवन के जो कर्मचारी व उनके स्वजन कोरोना पाजिटिव हैं, उनके निवास क्षेत्र के मकानों को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

राज्यपाल के सचिव मनोहर दुबे ने बताया कि राजभवन परिसर में निवासरत सभी परिवारों को मेडीकल इमरजेंसी को छोड़कर तीन दिवस तक बाहर जाने पर प्रतिबंध रहेगा। संबंधित को बाहर जाने से पूर्व आवश्यक अनुमति प्राप्त करनी होगी। सचिव दुबे ने बताया कि राज्यपाल के निवास क्षेत्र में बिना अनुमति के किसी भी व्यक्ति का आवागमन नहीं होगा। राज्यपाल की डयूटी में कार्यरत कर्मचारियों को उसी क्षेत्र में ठहराने की व्यवस्था की गई है।  राज्यपाल से मुलाकात से पूर्व सभी प्रकार की सावधानियां बरती जा रही हैं।

टॅग्स :मध्य प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

कारोबार1 अप्रैल को झटका, मध्य प्रदेश में दूध महंगा, 2-4 रुपये प्रति लीटर का इजाफा?

कारोबारविश्वनाथ मंदिर और महाकालेश्वर मंदिर ट्रस्ट के बीच एमओयू, सीएम मोहन यादव बोले- नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा देश

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?