लाइव न्यूज़ :

भारत में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड टीके लगाए गए

By भाषा | Updated: April 2, 2021 15:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 36.7 लाख से अधिक टीके लगाए गए जो अब तक एक दिन में लगाए गए टीकों की रिकॉर्ड संख्या है।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि टीकों की 36,71,242 खुराकों में से 33,65,597 लाभार्थियों को 51,215 सत्रों में टीके की पहली खुराक दी गई जबकि 3,05,645 लाभार्थियों ने टीके की दूसरी खुराक ली।

मंत्रालय ने कहा कि यह अब तक एक दिन में लगाए गए टीकों के लिहाज से सर्वाधिक संख्या है।

शुक्रवार को सुबह सात बजे तक की अनंतिम रिपोर्ट के मुताबिक कुल मिलाकर, 11,37,456 सत्रों के माध्यम से टीके की 6.87 करोड़ से अधिक खुराक दी जा चुकी है।

रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें 83,06,269 स्वास्थ्य कर्मी (पहली खुराक), 52,84,564 स्वास्थ्य कर्मी (दूसरी खुराक), 93,53,021 अग्रिम मोर्चे के कर्मी (पहली खुराक) और 40,97,634 अग्रिम मोर्चे के कर्मी (दूसरी खुराक), दूसरी बीमारियों से ग्रस्त 45 साल से अधिक आयु वाले 97,83,615 (पहली खुराक) और 39,401 (दूसरी खुराक) लाभार्थी और 60 वर्ष से अधिक 3,17,05,893 (पहली खुराक) और 2,18,741 (दूसरी खुराक) लाभार्थी शामिल हैं।

अब तक दी गई कुल खुराकों में 59.58 प्रतिशत टीके आठ राज्यों में लगाए गए हैं। इनमें महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और केरल शामिल हैं।

मंत्रालय ने कहा कि महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, पंजाब, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में रोजाना नये मामले काफी बढ़ रहे हैं।

भारत में अब भी 6,14,696 लोग संक्रमण की चपेट में हैं जो कि कोरोना वायरस के कुल मामलों का पांच प्रतिशत है।

देश में वर्तमान में संक्रमण के कुल मामलों में से 77.91 प्रतिशत मामले पांच राज्यों - महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, केरल और पंजाब में है।

मंत्रालय ने कहा, “अकेले महाराष्ट्र में , देश में संक्रमण के कुल मामलों के करीब 60 प्रतिशत मामले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos