लाइव न्यूज़ :

शपथग्रहण के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल किया गया पालन

By भाषा | Updated: July 7, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात जुलाई केंद्रीय मंत्रिपरिषद के विस्तार के लिए राष्ट्रपति भवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह पर कोरोना महामारी की छाया देखने को मिली क्योंकि इस बार हमेशा की तरह बहुत सारे लोगों को आमंत्रित नहीं किया गया था और सामाजिक दूरी और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया।

करीब डेढ़ घंटे तक चले शपथ ग्रहण समारोह के दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सभी लोगों ने मास्क लगा रखा था।

इस शपथ ग्रहण समारोह में विपक्ष के नेताओं खासकर संसद के दोनों सदनों के विपक्षी नेताओं को कोरोना प्रोटोकॉल के चलते आमंत्रित नहीं किया गया था।

हर मंत्री के सिर्फ एक पारिवारिक सदस्य को बुलाया गया था। उप राष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव पीके मिश्रा इस समारोह में उपस्थित थे।

मंत्री पद से इस्तीफा देने वाले रविशंकर प्रसाद और प्रकाश जावड़ेकर भी मौजूद थे।

मंत्री पद की शपथ लेने वाले ज्यादातर नेताओं ने पारंपरिक परिधान पहन रखे थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू