लाइव न्यूज़ :

कोरोना : दिल्ली में दो हफ्तों में सकारात्मकता दर बढ़कर 3.5 प्रतिशत हुयी

By भाषा | Updated: April 2, 2021 19:28 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल दिल्ली में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि के बीच, पिछले दो हफ्तों में सकारात्मकता दर बढ़कर 3.57 प्रतिशत हो गयी है जो पहले एक प्रतिशत से भी कम थी।

शहर के स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक दिल्ली में बृहस्पतिवार को कोविड के 2,790 नए मामले सामने आए जो इस साल किसी एक दिन की सर्वाधिक संख्या है। वहीं संक्रमण के कारण नौ और मरीजों की मौत हो जाने से मृतकों की संख्या बढ़कर 11,036 हो गयी।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार इस दौरान सकारात्मकता दर भी 3.57 प्रतिशत तक बढ़ गयी।

दिल्ली में बुधवार को 2.71 प्रतिशत सकारात्मकता दर के साथ 1,819 नए मामले आए थे। बृहस्पतिवार को कुल मामलों की कुल संख्या 6,65,220 थी वहीं 6.43 लाख से अधिक मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं।

दिल्ली में 19 मार्च को 716 नए मामले आए जो पिछले ढाई महीने में सबसे अधिक थे। इसके साथ ही सकारात्मकता दर बढ़कर 0.93 प्रतिशत हो गई। उसके अगले दिन, दिल्ली में इस साल पहली बार 800 से अधिक मामले सामने आए और सकारात्मकता दर दो महीने के बाद एक प्रतिशत के अंक को पार कर गयी।

उसके बाद से राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही सकारात्मकता दर भी बढ़ रही है। मंगलवार को सकारात्मकता दर 2.70 प्रतिशत थी जबकि सोमवार को 2.77 प्रतिशत, रविवार को 2.35 प्रतिशत, शनिवार को 1.70 प्रतिशत और पिछले शुक्रवार को 1.80 प्रतिशत थी।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने पिछले हफ्ते दिल्ली में एक और लॉकडाउन के किसी आसार को खारिज कर दिया था और कहा था कि यह वायरस के प्रसार पर काबू का समाधान नहीं है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह