लाइव न्यूज़ :

कोरोना : दिल्ली उच्च न्यायालय व जिला अदालतों में 15 मई तक होगी ऑनलाइन सुनवाई

By भाषा | Updated: April 23, 2021 15:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 मई राष्ट्रीय राजधानी में कोविड​​-19 मामलों में "भारी वृद्धि" के मद्देनजर दिल्ली उच्च न्यायालय ने शुक्रवार को कहा कि वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई की मौजूदा व्यवस्था 15 मई तक जारी रहेगी।

दिल्ली में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से संक्रमण के 26,000 से अधिक मामले सामने आए है।

उच्च न्यायालय ने जिला अदालतों के लिए भी इसी तरह के निर्देश जारी किए हैं और उन्हें 15 मई तक डिजिटल सुनवाई करने का आदेश दिया गया है।

उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल मनोज जैन के कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश में कहा गया है, “इस अदालत की सभी पीठें वर्ष 2021 में दायर केवल अत्यंत जरूरी मामलों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए सुनवाई करती रहेंगी।’’

आदेश में कहा गया है कि अन्य अदालतें भी वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए केवल अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई करेंगी।

आदेश में यह भी कहा गया है कि 26 अप्रैल से 15 मई के बीच सूचीबद्ध सभी नियमित दिनचर्या या गैर-जरूरी मामले स्थगित रहेंगे और उनकी अगली तारीख नौ जुलाई से 31 जुलाई के बीच होगी।

उच्च न्यायालय ने 18 अप्रैल को कहा था कि 19 अप्रैल से वह इस वर्ष दायर "अत्यंत जरूरी मामलों" की ही सुनवाई करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा ने स्टाफ सदस्य पर बरसे, जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टपति को यौन संबंध बनाने में कोई दिलचस्पी नहीं, पत्नी ने कहा-हम दोनों के बीच सास भी सो जाती थी?, ससुराल वाले ने कहा-गुर्दा दान करो या 30 लाख रुपये लाओ?

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारत अधिक खबरें

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान