लाइव न्यूज़ :

केंद्र ने सभी राज्यों को पत्र लिख किसी भी हालात से निपटने के लिए किया अलर्ट, कहा- तैयार रखें अस्थायी अस्पताल-कॉल सेंटर

By आजाद खान | Updated: January 2, 2022 08:21 IST

पूरे देश में अब तक कोरोना के 3,48,61,579 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं इसमें से 3,42,75,312 रोगी स्वस्थ भी हो चुके हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकेंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने पत्र कर लिख सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को अलर्ट किया है।उन्होंने देश में कोरोना से लड़ने के लिए राज्यों को हर जरूरी कदम उठाने की बात कही है। राजेश भूषण ने राज्यों से जल्द ही फिल्ड अस्पताल या अस्थायी अस्पताल बनाने को कहा है।

दिल्ली: कोरोना के बढ़ते मामलों को देख केन्द्र सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिख कर समय पर फिल्ड अस्पताल या अस्थायी अस्पताल बनाकर तैयार रहने की सलाह दी है। सरकार का कहना है कि अगर हम पहले से तैयर रहेंगे तो इस महामारी पर काबू पा सकते हैं। उनका यह भी कहना है कि देश में कोरोना के हालात को देखते हुए होटलों को सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों से जोड़ने का भी विक्लप हमारे पास रहे ताकि हम इससे यहां हल्के और कम लक्षण वालों की इलाज कर सके। सरकार ने अपनी पत्र में यह भी उल्लेख किया कि डीआरडीओ, सीएसआईआर के साथ निजी क्षेत्रों, निगमों और स्वंयसेवी संगठनों की भी मदद लें जो अस्थायी अस्पताल बनाने या स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए हमारी काम आ सकती हैं।

क्या कहा स्वास्थ्य मंत्रालय ने 

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को पत्र लिखकर कहा कि किसी भी खराब स्थिति के लिए तैयार रहें और पूरी तैयारी भी होनी चाहिए। राजेश भूषण ने पत्र में कहा कि सरकारी या प्राइवेट अस्पतालों से जोड़ने का काम शुरू कर दिया जाए। इसके लिए देश के अलग-अलग संस्थाएं जैसे डीआरडीओ, सीएसआईआर की भी मदद ले सकते हैं। उन्होंने होम आइसोलेशन वाले मरीजों के लिए ठीम गठन करने की बात कही है। इसके साथ सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भी कॉल सेंटर या कंट्रोल रूम की हालत चेक करने की भी बात कही और कहा कि इन्हे ऐसे तैयार किया जाय ताकि ये फोन के जरिए ही मरीजों के संपर्क में रहे। ये कॉल सेंटर मरीजों के संपर्क में लगाता रहेंगे और हालत खराब होने पर पास के अस्पताल में भर्ती होने की भी सलाह देंगे। इसके अलावा उन्होंने एम्बुलेंस की भी व्यवस्था किए जाने पर भी जोर दिया है। 

बच्चों को जल्द दिलवाएं वैक्सिन

केंद्रीय स्वास्थ्यमंत्री मनसुख मांडविया ने बच्चों को जल्दी वैक्सिन दिलवाने पर भी जोर दिया है। उनका कहना है कि 15 से 18 वर्ष के बच्चों के लिए टीकाकरण के लिए पंजीकरण शुरू हो गया है। ऐसे में देरी न करें और जल्दी वैक्सिन दिलवाएं। आपको बता दें कि देशभर में अब तक 3,48,61,579 लोग संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं। इसमें से 3,42,75,312 रोगी स्वस्थ हो चुके हैं ते संक्रमण की चपेट में आकर अब तक 4,81,080 मरीजों की मौत भी हो चुकी है।

टॅग्स :Coronaकोरोना वायरसओमीक्रोन (B.1.1.529)भारत
Open in App

संबंधित खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह, वे किसी और नेता पर भरोसा नहीं कर पा रही हैं

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया