लाइव न्यूज़ :

दिल्ली में 2 और लोग कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमित, बैजल बोले- टीकाकरण में सहयोग करें दिल्ली सरकार की एजेंसियां

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 7, 2021 08:03 IST

अनिल बैजल ने बुधवार को डीडीएमए की बैठक में दिल्ली सरकार की सभी संबद्ध एजेंसियों को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देबैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की 15वीं बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया मौजूद थे।दिल्ली सरकार ने प्राथमिकता वाली श्रेणी में 51 लाखा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।

नयी दिल्लीदिल्ली में घर-घर जाकर जांच करने के दौरान हाल ही में ब्रिटेन से लौटे तथा उनके संपर्क में आए दो और लोगों के कोरोना वायरस के नए स्वरूप से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इसके साथ ही ब्रिटेन में सामने आये वायरस के नए स्वरूप से दिल्ली में संक्रमित मरीजों की कुल संख्या बढ़ कर नौ हो गई है। इससे पहले, ब्रिटेन से लौटे सात लोगों में वायरस के नये स्वरूप (स्ट्रेन) की पुष्टि हुई थी। 

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को दिल्ली सरकार की सभी संबद्ध एजेंसियों को टीकाकरण में मदद करने के लिए कहा-

उपराज्यपाल अनिल बैजल ने बुधवार को डीडीएमए की बैठक में दिल्ली सरकार की सभी संबद्ध एजेंसियों को कोरोना वायरस टीकाकरण अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ मिलकर काम करने का निर्देश दिया।

बैजल की अध्यक्षता में दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) की 15वीं बैठक में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन और राजस्व मंत्री कैलाश गहलोत भी मौजूद थे।

कम उम्र के लोगों सहित प्राथमिकता वाली श्रेणी के 51 लाखा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य-

दिल्ली सरकार ने स्वास्थ्य कर्मियों, अग्रिम मोर्चे के कर्मियों, 50 वर्ष से अधिक आयु के लोगों और अन्य बीमारियों से जूझ रहे इससे कम उम्र के लोगों सहित प्राथमिकता वाली श्रेणी के 51 लाखा लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा है।

उपराज्यपाल ने बैठक के बाद ट्वीट कर कहा कि स्वास्थ्य विभाग और सभी संबंधित एजेंसियों को दिल्ली में टीकाकरण कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के साथ घनिष्ठ समन्वय से काम करने का निर्देश दिया गया है।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्लीमनीष सिसोदिया
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे