लाइव न्यूज़ :

बंगाल में कोरोना लॉकडाउन 30 जुलाई तक बढ़ा, कुछ और छूट की भी घोषणा

By भाषा | Updated: July 14, 2021 18:50 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जुलाई देश में कोविड-19 महामारी की तीसरी लहर के बारे में विशेषज्ञों द्वारा आशंका जताए जाने के बीच पश्चिम बंगाल सरकार ने जारी लॉकडाउन बुधवार को 30 जुलाई तक के लिए बढ़ा दिया। हालांकि, इस दौरान कुछ छूटों की भी घोषणा की गयी है।

एक सरकारी आदेश में कहा गया है कि मेट्रो रेलवे सेवाओं को 50 प्रतिशत बैठने की क्षमता के साथ फिर से शुरू करने की अनुमति दी गयी है, लेकिन यह अनुमति सप्ताहांत के लिए नहीं होगी। लोकल ट्रेन सेवाएं आम लोगों के लिए निलंबित रहेंगी।

यह प्रतिबंध 16 मई को लगाए गए थे और आखिरी बार उन्हें 15 जुलाई तक के लिए बढ़ाया गया था। सरकारी आदेश में कहा गया है कि सार्वजनिक बसों, टैक्सियों, ऑटोरिक्शा को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ संचालित करने की अनुमति दी गयी है। इसमें कहा गया है कि सरकारी और निजी दोनों तरह के कार्यालयों को भी आधे कर्मचारियों के साथ काम करने की अनुमति दी गयी है।

जिम और ब्यूटी पार्लर भी सुबह 11 बजे से शाम छह बजे तक 50 प्रतिशत क्षमता के साथ काम कर सकते हैं। शादी-विवाह जैसे सामाजिक समारोहों में सिर्फ 50 लोगों को ही शामिल होने की अनुमति होगी। वहीं सब्जी बाजार सुबह छह बजे से दोपहर एक बजे तक खुले रह सकेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos