कोरोना खुदा का कहर है, माफी मांगने पर ही मिलेगी निजात : सपा सांसद

By भाषा | Updated: June 3, 2021 17:49 IST2021-06-03T17:49:48+5:302021-06-03T17:49:48+5:30

Corona is the havoc of God, will get relief only after apologizing: SP MP | कोरोना खुदा का कहर है, माफी मांगने पर ही मिलेगी निजात : सपा सांसद

कोरोना खुदा का कहर है, माफी मांगने पर ही मिलेगी निजात : सपा सांसद

सम्भल (उत्तर प्रदेश), तीन जून सम्भल से समाजवादी पार्टी (सपा) के सांसद शफीकुउर्रहमान बर्क़ ने कोविड-19 महामारी को खुदा का कहर करार देते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि परमात्मा से माफी मांगने पर ही इससे निजात मिलेगी।

बर्क़ ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा, ‘‘कोरोना वायरस अगर कोई बीमारी होती तो दुनिया में इसका कोई तो इलाज होता। यह कोई बीमारी नहीं बल्कि 'अज़ाब—ए—इलाही' (खुदा का कहर) है। हम सबसे गलतियां हुई हैं। मुसलमान अल्लाह के दरबार में और हिन्दू भाई ईश्वर के चरणों में बैठें और गिड़गिड़ाकर अपनी ख़ताओं की माफी मांगें। तभी कोरोना से निजात मिलेगी।’’

उन्होंने सत्तारूढ़ भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी जगह—जगह भीड़ के जरिये बेकुसूर लोगों का कत्ल करवा रही है, लड़कियों से बलात्कार करवा रही है। जगह—जगह जुल्म और ज्यादती हो रही है। ये सब गलतियां भी कोरोना महामारी रूपी खुदाई कहर के लिये जिम्मेदार हैं।

सपा सांसद ने कहा कि सरकार की बहुत सी नीतियां गलत हैं। गलतियां सबसे होती हैं। मगर उन्हें सुधारा जाना चाहिये। नीतिगत गलतियों के लिये मौजूदा सरकार से ही सवाल किये जाएंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Corona is the havoc of God, will get relief only after apologizing: SP MP

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे