लाइव न्यूज़ :

सबरीमला में कोरोना संक्रमितों की संख्या 299 हुयी, स्वास्थ्य विभाग का संशोधित दिशानिर्देश जारी

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:04 IST

Open in App

तिरूवनंतपुरम, 15 दिसंबर केरल सरकार ने सबरीमला क्षेत्र में हाल के दिनों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि होने के बाद संशोधित दिशानिर्देश जारी करते हुए कहा है कि वहां तैनात सभी अधिकारियों और तीर्थयात्रियों को आरटी-पीसीआर जांच करानी चाहिए।

भगवान अयप्पा का प्रसिद्ध मंदिर सबरीमला में ही स्थित है।

केरल के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार 26 दिसंबर को मंडला पूजा के बाद तीर्थयात्रा पर आने वाले सभी तीर्थयात्रियों और अधिकारियों के लिए आरटी-पीसीआर जांच अनिवार्य कर दी गई है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने वार्षिक तीर्थ यात्रा के लिए मंदिर को खोले जाने के बाद अब तक 51 तीर्थयात्रियों, 245 कर्मचारियों और तीन अन्य लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने का पता लगा है।

राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि पथनमथिट्टा और पड़ोसी कोट्टायम जिलों में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामलों में क्रमश: 31 और 11 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गयी है। सबरीमला मंदिर पथनमथिट्टा जिले में ही है।

उन्होंने एक बयान में यहां कहा कि संशोधित दिशानिर्देशों के अनुसार, सबरीमला में तैनात सभी अधिकारियों को आरटी-पीसीआर जांच करानी चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह