लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: तबलीगी जमात से जुड़े 647 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि, देश भर में मरीजों की संख्या बढ़कर हुई 2301

By अनुराग आनंद | Updated: April 3, 2020 16:40 IST

पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 336 मामले सामने आए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देअब तक देश भर में संक्रमण की वजह से 56 लोगों की मौत हुई हैं। आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पहली मौत हुई।

नई दिल्ली: देश भर में कोरोना वायरस का संक्रमण काफी तेजी से बढ़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से मीडिया को बताया गया है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण के 336 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही संक्रमण का मामला अब बढ़कर 2301 हो गया है। अब तक देश भर में संक्रमण की वजह से 56 लोगों की मौत हुई हैं। 

इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि यदि हम तबलीगी जमात से संबंधित मामलों को देखें, तो पिछले 2 दिनों में 647 के आसपास मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही कहा गया है कि जमात के लोग 14 राज्यों में फैले हैं जो इस तरह है- अंडमान और निकोबार, असम, दिल्ली, हिमाचल, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, कर्नाटक, महाराष्ट्र, राजस्थान, तमिलनाडु में इससे जुड़े मामलों की पुष्टि हुई। , तेलंगाना, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश।

बता दें कि देश भर में हुई कुल 56 में से 12 की मौत कल हुई थी। कुल 157 मरीज अब तक ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने मरीजों और उनके परिवारों से अपील की है कि वे डॉक्टरों की राह में कोई बाधा न खड़ी करें, जबकि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें। उन्होंने डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मचारियों के साथ दुर्व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की। 

बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण की वजह से पहली मौत हुई। 30 मार्च को एक 55 वर्षीय व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी, मेडिकल हिस्ट्री में वह मधुमेह और हृदय रोग से ग्रस्त थे। मृतक का बेटा दिल्ली गया था और वह 17 मार्च को विजयवाड़ा लौटा था, उसे भी कोरोना वायरस से संक्रमित संक्रमित पाया गया था। 

आंध्र प्रदेश राज्य नोडल अधिकारी अरजा श्रीकांत ने बताया कि उनके स्वास्थ्य रिकॉर्ड के कारण मौत की पहचान करने में देरी हुई है। पूरी तरह से परीक्षण के बाद यह पुष्टि की गई कि उनकी मृत्यु कोरोना वायरस संक्रमण से हुई है।

बता दें कि आंध्र प्रदेश में कोरोना वायरस के 12 और नये मामले सामने आये हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संख्या बढ़कर 161 हो गई। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में यह जानकारी दी। बुलेटिन में बताया कि गुरुवार रात 10 बजे से आज सुबह 9 बजे तक कोरोना वायरस संक्रमितों के 12 मामले दर्ज हुए हैं। 

सबसे ज्यादा नेल्लोर जिले में 32 मामले दर्ज हुए हैं। नेल्लोर में 8 नये मामले सामने आये हैं। कडपा जिले में 1 नया मामला सामने आया है। इसके साथ ही कडपा में 19 कोरोना वायरस के पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। इसी तरह कृष्णा में 23, गुंटूर में 20, प्रकाशम में 17, विशाखापट्टणम में 14, चित्तूर में 9, पूर्वी गोदावरी में 9, अनंतपुर में 2, कर्नूल में 1 मामले दर्ज हुए हैं।

दूसरी ओर आंध्र प्रदेश से एक अच्छी खबर यह है कि यहां एक कोरोना वायरस मरीज के स्वास्थ में सुधार होने के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। लंदन से आये युवक को 22 मार्च को कोरोना वायरस पॉजिटिव पाया गया था। उसे काकीनाड़ा स्थित जीजीएच स्थित आइसोलेशन वार्ड में रखा गया था।

 

टॅग्स :कोरोना वायरसदिल्ली में कोरोनानिज़ामुद्दिनसीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यकौन हैं डॉ. आरती किनिकर?, सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा में खास उपलब्धि के लिए लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026 पुरस्कार

स्वास्थ्यLMOTY 2026: हजारों मरीजों के लिए आशा की किरण?, डॉ. गौतम भंसाली को 'लोकमत महाराष्ट्रीयन ऑफ द ईयर 2026' पुरस्कार

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया