लाइव न्यूज़ :

भारत में कोरोना संक्रमण के मामले 5 लाख के पार, महाराष्ट्र में एक दिन में 5000 मामले आए सामने

By अनुराग आनंद | Updated: June 26, 2020 21:35 IST

देश में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के हर रोज 15 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में कोरोना संक्रमण से मृतकों की संख्या 15300 से ज्यादा हो चुकी है।देश भर में कोरोना संक्रमण की बीमारी से 285637 मरीज ठीक हो गए हैं।रिकवरी रेट के आंकड़े में सुधार देखने को मिला है। यह 58.24 फीसदी पर पहुंच गया है।

नई दिल्ली: देश में कोरोना संक्रमण के मामले में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है। ताजा जानकारी के मुताबिक, देश में कोरोना संक्रमण के मामले शुक्रवार शाम तक 5 लाख के पार पहुंच गया है। पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामले हर रोज 15 के करीब सामने आ रहे हैं। वहीं, शुक्रवार को तो महाराष्ट्र में 5000 कोरोना के मामले सामने आए हैं।

एनडीटीवी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार देश में कोरोना के अब तक कुल 490,401 पॉजिटीव मामले सामने आए थे। वहीं मृतकों की संख्या 15300 से ज्यादा हो चुकी है।

एक दिन में कोरोना संक्रमण के 17 हजार से अधिक मामले सामने आए-

इसके अलावा, देश भर में कोरोना संक्रमण की बीमारी से 285637 मरीज ठीक हो गए हैं। यह सभी लोग इस खतरनाक वायरस को हराने में कामयाब रहे हैं। पिछले 24 घंटों की तो आपको बता दें कि इस दौरान देश में सबसे ज्यादा 17296 नए मामले सामने आए हैं। यह 24 घंटों में आए अब तक के सबसे ज्यादा मामले हैं। इस दौरान 407 लोगों की मौत भी हुई। रिकवरी रेट के आंकड़े में सुधार देखने को मिला है। यह 58.24 फीसदी पर पहुंच गया है।

देश में लगातार सातवें दिन 14,000 से अधिक मामले-

बता दें कि देश में लगातार सातवें दिन 14,000 से अधिक मामले सामने आए हैं और एक जून से 26 जून तक के बीच संक्रमितों की संख्या 2,99,866 का उछाल आया है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी के अनुसार दिल्ली, चेन्नई, ठाणे, मुंबई, पालघर, पुणे, हैदराबाद, रंगा रेड्डी, अहमदाबाद और फरीदाबाद उन 10 जिलों तथा शहरों में शामिल हैं जहां देश में कुल मामलों में से आधे से अधिक 54.47 प्रतिशत मामले हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरसइंडियाकोविड-19 इंडियामहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है