लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित मतदाता पीपीई किट पहनकर अंतिम घंटों में कर सकेंगे मतदान

By भाषा | Updated: April 9, 2021 18:17 IST

Open in App

जयपुर, नौ अप्रैल राजस्थान की तीन विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में कोरोना संक्रमित, कोरोना संदिग्ध और पृथकवास में रह रहे मतदाता पीपीई किट पहनने सहित अन्य सभी प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मतदान दिवस (17 अप्रैल) पर शाम 5.30 से 6 बजे के मध्य मतदान कर सकेंगे।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने कहा कि राज्य में पिछले दिनों से संक्रमण के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में संक्रमित मतदाताओं द्वारा उनकी सहमति पर पूरे प्रोटोकॉल के साथ मतदान करवाया जाएगा।

उन्होंने बताया कि मतदान केन्द्र पर उनके लिए अलग से प्रतीक्षा कक्ष बनाया जाएगा और आने वाले प्रत्येक संक्रमित मतदाता को पीपीई किट उपलब्ध करवाई जाएगी।

राज्य की सुजानगढ़, सहाड़ा व राजसमंद सीट के लिए उपचुनाव हो रहा है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी या रिटर्निंग अधिकारी को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से समन्वय कर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में कोविड संक्रमित, संदिग्ध या पृथकवास या अस्पताल में भर्ती होने की दिन प्रतिदिन की सूची प्राप्त कर इसकी मतदाता सूची से मैपिंग कर भागवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

गुप्ता ने बताया कि उक्त सूची बूथ लेवल अधिकारी एवं एएनएम की टीम बनाकर उन्हें उपलब्ध करवाई जाएगी जो कि कोविड संक्रमित या संदिग्ध या क्वारंटीन मतदाता के निवास स्थान पर जाएगी और उनके परिजनों को यह सूचित करेगी कि वह मतदाता मतदान दिवस पर सायं 5.30 बजे से 6 बजे के मध्य मतदान केन्द्र पर आकर सुरक्षित तरीके से मतदान कर सकते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग