लाइव न्यूज़ :

भोपाल के चिरायु अस्पताल के पांचवीं मंजिल से कोरोना संक्रमित मरीज ने लगाई छलांग, मौत

By भाषा | Updated: May 4, 2021 17:16 IST

Open in App

भोपाल, चार मई मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित निजी चिरायु अस्पताल की पांचवीं मंजिल से कोरोना वायरस संक्रमित 45 वर्षीय व्यक्ति ने कथित तौर पर मंगलवार की सुबह छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई।

खजूरी सड़क पुलिस थाना प्रभारी संध्या मिश्रा ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि मृतक की पहचान देवेंद्र मालवीय (45) के रूप में की गई है और वह शहर के भेल इलाके स्थित अवधपुरी कॉलोनी का रहने वाला था।

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह इस अस्पताल में 29 अप्रैल को भर्ती हुआ था।

मिश्रा ने बताया कि वह चौथी मंजिल में गहन चिकित्सा कक्षा (आइसीयू) में भर्ती था और वह मंगलवार सुबह करीब साढ़े सात बजे पांचवीं मंजिल पर गया और वहां से नीचे कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने कहा कि देवेंद्र मालवीय की पत्नी भी कोरोना वायरस संक्रमित है और वह अपने घर में पृथक-वास में रह रही है।

मिश्रा ने बताया कि कुछेक दिन पहले देवेंद्र के साले की भी कोरोना वायरस से मौत हो चुकी थी।

उन्होंने कहा कि लगता है कि वह तनाव में था।

मिश्रा ने बताया कि सोमवार रात को उसने अपने चचेरे भाई से फोन पर बात की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया