लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाया गया

By भाषा | Updated: December 15, 2020 21:58 IST

Open in App

चंडीगढ़, 15 दिसंबर कोरोना वायरस से संक्रमित हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को मंगलवार शाम गुड़गांव के मेदांता अस्पताल ले जाया गया। उनके परिवार के सदस्य ने यह जानकारी दी।

विज को रविवार रात बेचैनी महसूस होने के बाद रोहतक के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (पीजीआईएमसए) में भर्ती कराया गया था। इससे पहले अंबाला के सिविल अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।

विज के छोटे भाई राजिंदर विज ने पीजीआईएमएस के बाहर पत्रकारों से कहा, ''हम उन्हें मेदांता अस्पताल ले जा रहे हैं क्योंकि हम जिस सुधार की उम्मीद कर रहे थे वह होता हुआ नहीं दिख रहा था।''

उन्होंने कहा कि रोहतक के अस्पताल के डॉक्टरों ने उनका ''अच्छी तरह इलाज'' किया और उन्हें ''बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराईं'', फिर भी (अनिल विज की तबीयत) में खास सुधार नहीं हुआ।

राजिन्दर सिंह से जब पूछा गया कि क्या मंत्री ने सरकारी अस्पताल में इलाज नहीं कराने की इच्छा जतायी थी तो उन्होंने कहा, ''यह अलग मामला है, लेकिन यह फैसला (उन्हें मेदांता ले जाने का) परिवार ने लिया है। ''

उन्होंने कहा कि अनिल विज के फेफड़ों में संक्रमण है जबकि उनके स्वास्थ्य से जुड़े अन्य पहलू सामान्य हैं।

मेदांता अस्पताल पीजीआईएमएस से लगभग 60 किलोमीटर दूर है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमप्र राज्यसभा चुनावः मीनाक्षी नटराजन और सज्जन सिंह वर्मा में टक्कर?, कांग्रेस में एक अनार-सौ बीमार?, अपनों की रार में भाजपा न मार ले जाए तीसरी सीट!

क्राइम अलर्ट5 वर्षीय बच्चे का गला, गुप्तांग कटा था और पेट के बाईं ओर, गाल और भौंह के नीचे गहरे घाव?, पिता ने कहा- छात्रावास में बेटे से सामूहिक रेप कर मारा?

बॉलीवुड चुस्कीनहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

क्रिकेटसूर्यवंशी और जायसवाल के तूफान में उड़ा मुंबई?, कोच माहेला जयवर्धने ने कहा- बारिश के बीच रन बरसा?, बेबस दिखे गेंदबाज

क्रिकेटबुमराह, चाहर और बोल्ट को कूटना?, 15 साल के लड़के को खेलते देखना वाकई अद्भुत, कप्तान पांड्या ने कहा- हमारे पास सूर्यवंशी के लिए कोई विकल्प नहीं था

भारत अधिक खबरें

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण