लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित कांग्रेस प्रत्याशी की कोलकाता के अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 13:02 IST

Open in App

कोलकाता, 15 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद यहां एक अस्पताल में इलाज करा रहे कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज विधानसभा सीट से पार्टी के उम्मीदवार, हक को बुधवार को पहले तो जांगीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि सुबह पांच बजे के आस-पास उन्होंने दम तोड़ दिया।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने हक के निधन पर शोक व्यक्त किया।

उन्होंने साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग को चुनाव रैलियों में सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल के उल्लंघन की विभिन्न घटनाओं पर संज्ञान लेना चाहिए।

चौधरी ने कहा ‘‘मैंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिख कर बताया है कि कोविड दिशा-निर्देशों का किस तरह उल्लंघन किया जा रहा है। हमें जागरुकता बढ़ाने की जरूरत है।’’

शमशेरगंज विधानसभा सीट पर 26 अप्रैल को सातवें चरण में मतदान होना है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस