लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित कांग्रेस प्रत्याशी की कोलकाता के अस्पताल में मौत

By भाषा | Updated: April 15, 2021 15:20 IST

Open in App

कोलकाता, 15 अप्रैल कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद यहां एक अस्पताल में भर्ती कराए गए कांग्रेस प्रत्याशी रिजाउल हक की बृहस्पतिवार सुबह मौत हो गई।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

मुर्शिदाबाद जिले की शमशेरगंज विधानसभा सीट से उम्मीदवार हक (46) को सांस लेने में तकलीफ के बाद बुधवार को पहले तो जांगीपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। रात में हालत बिगड़ने के बाद उन्हें कोलकाता के अस्पताल में रेफर कर दिया गया।

सूत्रों ने बताया कि आज सुबह पांच बजे के आस-पास उन्होंने दम तोड़ दिया।

पश्चिम बंगाल कांग्रेस प्रमुख अधीर रंजन चौधरी ने हक के निधन पर शोक व्यक्त किया है।

उन्होंने साथ ही कहा कि निर्वाचन आयोग को चुनाव रैलियों में कोविड सुरक्षा संबंधी प्रोटोकॉल के उल्लंघन की विभिन्न घटनाओं पर संज्ञान लेना चाहिए।

चौधरी ने कहा, ‘‘मैंने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखकर बताया है कि कोविड दिशा-निर्देशों का किस तरह उल्लंघन किया जा रहा है। हमें जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।’’

इस बीच, निर्वाचन आयोग ने शमशेरगंज विधानसभा सीट पर मतदान स्थगित कर दिया है।

आयोग ने कहा कि मतदान के बारे में आगे जल्द फैसला किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगांगुली और रोहित क्लब में शामिल होंगे गायकवाड़, केवल 1 मैच दूर?, आईपीएल में भारतीय कप्तानों द्वारा लगातार हारे गए मैच?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

क्राइम अलर्ट365 दिन में 4000 करोड़ रुपए से ज्यादा की जीएसटी चोरी?, 1500 करोड़ रुपए एसटीएफ ने पकड़े

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं