लाइव न्यूज़ :

उप्र में कोरोना संक्रमित 46 और लोगों की मौत, 213 नए मरीज

By भाषा | Updated: June 21, 2021 19:34 IST

Open in App

लखनऊ, 21 जून उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के कारण 46 और लोगों की मौत हो गई तथा 213 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा सोमवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 46 और मरीजों की मौत हो गई। इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 22224 हो गई है।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 213 नए मरीजों में कोरोना वायरस से संक्रमण की पुष्टि हुई है। हालांकि इसी अवधि में 478 मरीज ठीक भी हुए हैं।

प्रदेश में इस वक्त 4163 संक्रमित मरीजों का इलाज किया जा रहा है। प्रदेश में अब तक कुल 17 लाख चार हजार 476 लोग कोविड-19 से पीड़ित हुए हैं, जिनमें से 16 लाख 78 हजार 89 लोग पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र