लाइव न्यूज़ :

कोरोना संक्रमित 157 और लोगों की मौत, 11,597 नए मरीज

By भाषा | Updated: May 17, 2021 20:38 IST

Open in App

जयपुर,17 मई राजस्थान में सोमवार शाम तक पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमित 157 और लोगों की मौत हो गई जबकि 11,597 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई । हालांकि इसी दौरान 29,459 मरीजों के ठीक होने से राज्य में कुल उपचाराधीन मरीजों की संख्या में कमी आयी है।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार शाम जारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस संक्रमित 157 और लोगों की मौत होने के कारण राज्य में अब तक इस घातक वायरस से मरने वालों की संख्या बढ़कर 6,934 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार वहीं राज्य में अभी 1,76,363 कोरोना संक्रमित मरीज उपचाराधीन हैं जबकि रविवार को यह संख्या 1,94,382 थी।

रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में 11,597 नए मरीजों में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है। सबसे ज्यादा राजधानी जयपुर में 2023 नए मरीज मिले है इसके अलावा अलवर में 1104, जोधपुर में 954, कोटा में 525, उदयपुर में 510, गंगानगर में 450, बीकानेर में 410, भरतपुर में 409 नये संक्रमित मरीज पाये गये है।

आंकडों के अनुसार बीते 24 घंटों में राज्य में इस दौरान 29,459 और मरीज ठीक हुए है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

भारत अधिक खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब