लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Update: भारत में कोरोना ने तोड़े पिछले सभी रिकॉर्ड, 24 घंटे में 265 की मौत, 8 हजार के करीब आए नए मामले

By विनीत कुमार | Updated: May 30, 2020 09:27 IST

भारत में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1 लाख 73 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं अब तक कुल 4971 लोगों की मौत हुई है। ये भारत में कोरोना मामलों में सबसे बड़ा उछाल है।

Open in App
ठळक मुद्देस्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना संक्रमण से अब तक 4971 लोगों की मौत हुई हैकुल संक्रमितों की भी संख्या 173763 हो गई है, 82 हजार से ज्यादा लोग हुए ठीक

भारत में कोरोना संक्रमण से मरने वालों की संख्या 5000 के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। साथ ही आंकड़ों में भी बड़ा उछाल आया है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में भारत में कोरोना से 265 लोगों की मौत हुई है जबकि 7964 नये मामले सामने आये हैं। ये अब तक का सबसे बड़ा उछाल है।

भारत में अब कुल संक्रमितों की भी संख्या 173763 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से शनिवार सुबह जारी अपडेट के अनुसार देश में एक्टिव मरीजों की संख्या 86422 है जबकि 82370 लोग ठीक/डिस्चार्ज हुए हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 4971 लोगों की मौत हुई है।

देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित है जहां संक्रमण के मामले 62 हजार के पार हो गए हैं। महाराष्ट्र में अब तक 62228 लोग संक्रमित हुए हैं। वहीं मृतकों की संख्या 2098 है। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 33133 है।

इससे पहले शुक्रवार सुबह के अपडेट के अनुसार कोरोना संक्रमितों की संख्या देश में 1.68 लाख थी। वहीं, मृतकों का आंकड़ा 4,700 के आंकड़े के पार गया था। बता दें कि देश में कोरोना के खतरे के बीच 25 मार्च से लॉकडाउन जारी है। लॉकडाउन का ये चौथा चरण है जिसकी समयसीमा कल खत्म हो रही है। लॉकडाउन के चौथे चरण में कई छूट भी दिये गए हैं। हालांकि, इन सबके बीच कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं।

टॅग्स :कोरोना वायरससीओवीआईडी-19 इंडियामहाराष्ट्रगुजरातमध्य प्रदेश में कोरोनामहाराष्ट्र में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है