लाइव न्यूज़ :

बिहार में कोरोना का कहर, संक्रमित मामले पहुंचे 1250 के पार, आज 58 नए मामले आए सामने

By अनुराग आनंद | Updated: May 17, 2020 18:02 IST

रविवार को बिहार में कोरोना संक्रमण के कुल 58 में से 56 मरीज पटना में ही मिले हैं.

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में रविवार देर शाम तक 58 और कोरोना पॉजिटिव मिले. बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर एक 1251 हो गया है.

पटना: बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है. राज्य में रविवार शाम तक कोरोना संक्रमण के 58 नए मामले सामने आए हैं. शनिवार की देर रात तक 145 कोरोना पॉजिटिव मरीज राज्य में मिले थे. यह अब तक एक दिन में कोरोना संक्रमितों की राज्य में सबसे अधिक संख्या थी. इससे पहले 12 मई को 130 कोरोना पॉजिटिव मिले थे. बिहार में संक्रमण का आंकड़ा बढ़कर एक 1251 हो गया है.

बता दें रविवार को 58 में से 56 कोरोना संक्रमण के मरीज पटना में मिले हैं. शनिवार को पटना में सात नए कोरोना मरीज मिले, जिनमें बीएमपी-14 के पांच जवानों के अलावा बख्तियारपुर की 14 महीने की बच्ची व नौबतपुर का 20 वर्षीय युवक शामिल था. पिछले आठ दिनों में अधिकतर बाहर से लौटने वाले प्रवासी मजदूर हैं. वहीं राज्य में कोरोना महामारी से अब तक सात लोगों की मौत हो चुकी है. 

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, बिहार में कुल ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 450 से अधिक हो गई है. राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना ने दस्तक दे दी है. राज्य में कोरोना संक्रमण के 33 नए मामले 10 जिलों से सामने आए हैं. जमुई जिले के खैरा और जमुई सदर से एक-एक केस आये हैं जबकि पटना के नौबतपुर में भी एक 20 साल के युवक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है. 

इसके अलावे भोजपुर में 6 नए के सामने आए हैं. जिनमें चार जगदीशपुर और दो संदेश इलाके से है. कैमूर के भभुआ में एक मामला सामने आया है. समस्तीपुर में 3 केस सामने आए हैं. वहीं बिहार में एक और व्यक्ति की मौत कोरोना जैसे जानलेवा वायरस से हुई है. इसके साथ ही बिहार में मौत का आंकड़ा अब 8 हो गया है. 

बिहार में कोरोना से 8वीं मौत की खबर खगड़िया जिले से सामने आई है. खगड़िया के डीएम आलोक रंजन घोष ने इस बात की पुष्टि की है कि जिले में एक व्यक्ति की मौत कोरोना से हुई है. डीएम आलोक रंजन घोष ने बताया कि मृतक व्यक्ति की उम्र तकरीबन 55 साल है. यह व्यक्ति प्रवासी मजदूर था. यह व्यक्ति हाल ही में मुंबई से लौटा था. खगड़िया जिलाधिकारी के मुताबिक पिछले दो सालों से यह शख्स डाइबिटीज से पीड़ित था.

टॅग्स :कोरोना वायरसबिहार में कोरोनाबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया